1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोडीज फेम रघु की पत्नी नताली बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में दी नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी

रोडीज फेम रघु की पत्नी नताली बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में दी नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी

 Published : Aug 04, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 02:35 pm IST

रोडिज फेम रघु और उनकी पत्नी नताली के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद रघु ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

रघु राम- India TV Hindi
रघु राम

रोडिज फेम रघु और उनकी पत्नी नताली के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी खुद रघु ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। रघु ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में उनकी पत्नी नताली भी साथ में नजर आ रही हैं साथ ही नताली ने हाथ में बच्चे के जूते लिये हुए हैं।

रघु
रघु

बता दें कि रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी कर ली थी । ये रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए । रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई थी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन