पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस 'कसौटी जिंदगी की 2' में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद है।
Parth Samthaan and Erica Fernandes
मुंबई: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) अक्सर सुर्खियों में रहता है। कभी शो की कहानी के कारण तो कभी सीरियल की मेन स्टार कास्ट की वजह है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनुराग और प्रेरणा यानि पार्थ समथान (Parth Samthaan) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) की। दोनों की केमिस्ट्री को लोग इतना पसंद करते हैं कि मिस्टर बजाज (करण सिंह ग्रोवर) की एंट्री होने पर शो को बायकॉट तक करने का मोर्चा खोल दिया। पार्थ-एरिका के रिलेशनशिप के लेकर ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में रहती है, लेकिन इन दिनों दोनों मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस की मालदीव वेकेशन की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों बोट पर मस्ती करने से लेकर समुंदर के किनारे क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आ रहे हैं।
सीरियल की कहानी की बात करें तो #AnuPre के फैंस चाहते हैं कि पार्थ और एरिका की लव स्टोरी कभी खत्म ना हो। ऐसे में देखना होगा कि शो के मेकर्स दर्शकों की राय मानेंगे या फिर कहानी में कोई ट्विस्ट आएगा।