मुंबई: देशभर में शनिवार को धूमधाम से जन्माष्टमी (Janmashtami 2019) का त्योहार मनाया जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक कान्हा का जन्मदिन अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे वियान मटकी फोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Related Stories
शिल्पा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरा नन्हा कृष्णा.. और हमारे घर पर हर साल सेलिब्रेट होती जन्माष्टमी.. सभी को जन्माष्टमी की बधाई.. सभी को ढेर सारा प्यार।'
जनमाष्टमी के मौके पर आयुष्मान खुराना, सुष्मिता सेन, सुशांत सिंह राजपूत समेत कई कलाकारों ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा करीब 13 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। वह 'निकम्मा' फिल्म में नज़र आएंगी।
Also Read:
Video: 'How's the Josh' डायलॉग पर कपिल शर्मा ने विक्की कौशल से पूछा ये मजेदार सवाल