Kasautii Zindagii Kay 2 written update 12 august 2019: पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में सोमवार को एक घंटे का एपिसोड दिखाया जाएगा। कहानी में फिर से ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि अनुराग (पार्थ समथान) और मिस्टर बजाज (करण सिंह ग्रोवर) का परिवार अब एक ही घर में साथ रहने जा रहा है। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिर चाहे वह मिस्टर बजाज-अनुराग और मोहिनी-मौसी, निवेदिता-तन्वी के बीच हो या फिर अनुराग-प्रेरणा।
अब तक के एपिसोड में आपने देखा कि मिस्टर बजाज ने अनुराग का घर यानि 'बासु बाड़ी' खरीद लिया है और वह पूरे परिवार के साथ वहां रहने आ गया है। यह सुनकर अनुराग के पैरों से जमीन खिसक जाती है। वहीं, मिस्टर बजाज का प्रेरणा (एरिका फर्नांडिस) की तरफ झुकाव बढ़ रहा है। प्रेरणा, मलॉय बासु से वादा करती है कि वह सब कुछ ठीक कर देगी।
Kasautii Zindagii Kay 2 written update 12 august 2019
12 अगस्त के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुराग 'बासु बाड़ी' में मिस्टर बजाज और प्रेरणा के साथ रहने को तैयार नहीं है, लेकिन उसकी मां मोहिनी बासु समझाती है कि वह मिस्टर बजाज से नहीं हारेंगे और उसी घर में रहेंगे। वहीं, निवेदिता मिस्टर बजाज से कहती है कि उनके पास घर के आधे राइट्स हैं, इसलिए वह इसी घर में रहेंगे। इस पर मिस्टर बजाज कहते हैं कि आप लोग शौक से रहिए, लेकिन सुकून नहीं मिलेगा। मिस्टर बजाज, अनुराग को चैलेंज करते हैं कि वह पूरे परिवार के साथ रहेंगे और एक महीने में पूरा घर खरीद लेंगे। मोहिनी कहती है कि प्रेरणा के घर में रहने की वजह से अनुराग को परेशानी होगी तो मिस्टर बजाज भी पलटवार करते हुए कहते हैं कि प्रेरणा अब प्रेरणा शर्मा नहीं, बल्कि प्रेरणा बजाज है। इसलिए पत्नी होने के नाते वह उनके साथ ही रहेगी। अब 'बासु बाड़ी' में बासु परिवार नीचे और मिस्टर बजाज की फैमिली ऊपर वाले हिस्से में रहेगी।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मिस्टर बजाज ने यह सब जानबूझ कर किया। दरअसल, इस एपिसोड में मिस्टर बजाज खुद से कहता है कि उसने ये सब प्रेरणा के लिए किया है, क्योंकि वह नहीं चाहता था कि वो दोनों परिवारों के बीच फंसी रहे और अनुराग बार-बार उसे परेशान करे।
Kasautii Zindagii Kay 2 written update 12 august 2019
दूसरी तरफ प्रेरणा को मोहिनी फिर से खरी-खोटी सुनाती है। वह कहती है कि कोई भी उनसे उनका घर नहीं छीन सकता। मोहिनी, प्रेरणा पर कई इल्जाम लगाती है और चरित्रहीन होने तक का आरोप लगा देती है। यह सब सुनकर अनुराग आग बबूला हो जाता है और गुस्से में आकर सूटकेस सीढ़ियों से नीचे फेंक देता है, जो प्रेरणा के पैर पर आकर गिरता है। प्रेरणा के पैर में चोट लग जाती है, लेकिन अनुराग अपनी फीलिंग्स कंट्रोल कर लेता है और उसे अनदेखा कर देता है।
प्रेरणा के मायके में भाभी उसकी छोटी बहन शिवानी को ताना मारती है। वह उसे पैसे बचाने के लिए रिक्शे की जगह लोकल ट्रेन से जाने की सलाह देती है और खर्चों को कम करने के लिए कहती है। वीना की मां यह सब सुन लेती है और बेटे शेखर से कहती है कि वह पार्ट टाइम जॉब करेगी, जिसे सुनकर शेखर हैरान रह जाता है। वह मां को काम करने से मना करता है, लेकिन वीना उसकी एक नहीं सुनती है।
प्रेरणा जब ऊपर वाले कमरे में जाती है तो उसे अनुराग के साथ बिताए गए पुराने पल याद आने लगते हैं। बीते दिन यादकर वह रोने लगती है, लेकिन तभी अनुराग आ जाता है। वह प्रेरणा पर आरोप लगाता है कि उसके परिवार को निकालने के लिए ही वह मिस्टर बजाज के साथ 'बासु बाड़ी' में रहने आई है। दोनों के बीच काफी बहस होती है। अनुराग कहता है कि वह सिर्फ उसके साथ ही खुश रहती सकती है और वह उसे कभी खुश नहीं रहने देगा।