1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 12: ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे कारगिल युद्ध के वीर जवान, मिलिट्री बैंड की परफॉर्मेंस भर देगी जोश, देखें Promo

KBC 12: ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगे कारगिल युद्ध के वीर जवान, मिलिट्री बैंड की परफॉर्मेंस भर देगी जोश, देखें Promo

केबीसी 12 शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसके ग्रैंड फिनाले पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों को कर्मवीर के रूप में शामिल किया जाएगा।

kaun banega crorepati 12 grand finale- India TV Hindi
Image Source : INSTA: SONYTVOFFICIAL 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है

पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन ने कोरोना काल में शानदार आगाज किया। कोविड-19 से सावधानी बरतते हुए होस्ट अमिताभ बच्चन ने एपिसोड शूट किए। इस सीजन को चार करोड़पति मिले। खास बात ये है कि चारों करोड़पति महिलाएं थीं, जिन्होंने अपनी जीत से सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन जिस तरह से इसका शानदार आगाज हुआ था, उसी तरह से ग्रैंड फिनाले भी होगा। केबीसी 12 के फिनाले में आर्मी को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। 

सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर ग्रैंड फिनाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि केबीसी 12 के सेट पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों को कर्मवीर के रूप में शामिल किया गया है। इस एपिसोड में परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह भी शरीक होंगे। दर्शकों को मिलिट्री बैंड का रोंगटे खड़े कर देने वाला परफॉर्मेंस देखने का मौका मिलेगा। 

कौन दे रहा अमिताभ बच्चन को जुबान पर ताला लगाने की सलाह? बिग बी ने किया ट्वीट

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, 'मिलिट्री बैंड का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इसकी बजाई धुन न सिर्फ जवानों में जोश और साहस भर देती है, बल्कि पूरे देश को अपने सुरों से एक सूत्र में बांध देती है। इनका अनेक अनेक आभार और अनेक अनेक धन्यवाद। 

केबीसी 12 के ग्रैंड फिनाले को आप 22 जनवरी को रात 9 बजे सोनी टीवी पर देख सकते हैं।