1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 11: पत्नी की वजह से गौतम कुमार झा ने जीत लिए 1 करोड़, अब 7 करोड़ के प्रश्न के लिए तैयार

KBC 11: पत्नी की वजह से गौतम कुमार झा ने जीत लिए 1 करोड़, अब 7 करोड़ के प्रश्न के लिए तैयार

KBC 11: 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में गौतम कुमार झा ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं।

<p>KBC 11</p>- India TV Hindi
KBC 11

मुंबई. टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC 11) को एक और करोड़पति मिल चुका है। सनोज राज और बबिता ताड़े के बाद अब  बिहार के गौतम झा ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं, इसके साथ ही अब वो 7 करोड़ रुपये के सवाल के लिए तैयार हैं। शो के प्रमोशन का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट गौतम के सामने 7 करोड़ का सवाल रखते दिख रहे हैं।

वीडियो में ये नहीं पता चला है कि गौतम 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं और क्या वो ये सवाल अटेंप्ट करते हैं या नहीं ये भी अभी नहीं पता चल पाया है। लेकिन इतना तो तय है कि अमिताभ बच्चन के इस शो को तीसरा करोड़पति जरूर मिल गया है जिसने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। 

बता दें,  IIT धनबाद से इंजीनियरिंग करने वाले गौतम कुमार झा को उनकी वाइफ ने काफी इंसिस्ट किया जिसके बाद उन्होंने केबीसी में आने के लिए हामी भरी, प्रोमो देखकर पता चल रहा है कि पेशे से भारतीय रेलवे में इंजीनियर की जिंदगी और कामयाबी में उनकी वाइफ का बड़ा हाथ है।

Also Read:

War Box Office Collection Day 12: ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल, अभी तक कर ली इतनी कमाई

शाहरुख खान ने जैकी चैन और 'एक्वामैन' जेसन मोमोआ के साथ शेयर की तस्वीर, बॉलीवुड सितारों ने यूं किया कमेंट

Related Video