मुंबई: निक्की तंबोली बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस 14 के घर में एंट्री कर चुकी हैं। अपने इंट्रो में निक्की ने अपनी खूब तारीफ की और खुद को बेहद हॉट और खूबसूरत बताया। निक्की ने कहा कि वो लड़कों से दोस्ती करना बहुत पसंद करती हैं और लड़कों को अपने करीब लाने रखने में माहिर हैं, निक्की ने ये भी कहा कि उन्हें लड़कियों से बात करना ज्यादा पसंद नहीं है। निक्की के बात करने के तरीके से और उनके एटीट्यूड से लोगों को शहनाज गिल की याद आ गई। हालांकि एक्ट्रेस डेलनाज को ये बात पसंद नहीं आई।
जानिए कौन है निक्की तंबोली?
निक्की तंबोली साउथ इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं। निक्की ने कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। निक्की तमिल फिल्म 'कंचना 3' के लिए चर्चा में रही हैं। निक्की तंबोली 21 अगस्त 1996 को पैदा हुई हैं और वो अभी 24 साल की हैं। निक्की महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं, फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। बचपन से ही निक्की को एक्ट्रेस बनना था। औरंगाबाद से स्कूलिंग और कॉलेज करने करने के बाद निक्की कई मशहूर ब्रैंड के एड्स में नजर आईं और मॉडलिंग की। निक्की ने कंचना 3 में काम किया तो उनकी किस्मत चमक गई। इसके अलावा निक्की ने Thippara Meesam 2019 और Chikati Gadilo Chitha Kotudu में भी काम किया है।
निक्की ने सलमान खान से बताया कि वो फिलहाल सिंगल हैं, मगर कई लड़कों का दिल वो तोड़ चुकी हैं।
नए घर की झलकियां
कलर्स चैनल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आलीशान घर की झलकियां दिखाई हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स स्पा, रेस्टोरेंट, मॉल और थियेटर का भी लुत्फ उठा सकेंगे।