1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: 12 नए कंटेस्टेंट्स के अलावा घर में एंट्री कर सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला सहित ये 3 सितारे

Bigg Boss 14: 12 नए कंटेस्टेंट्स के अलावा घर में एंट्री कर सकते हैं सिद्धार्थ शुक्ला सहित ये 3 सितारे

 Published : Oct 01, 2020 08:44 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 10:01 pm IST

बिग बॉस की अंदर की जानकारी देने वाले मिस्टर खबरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार 'बिग बॉस 14' के लिए 12 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर आज लॉक हो गए हैं। 

Salman Khan and Sidharth Shukla - India TV Hindi
Salman Khan and Sidharth Shukla  Image Source : INSTAGRAM/OFFICIAL ACCOUNT

'बिग बॉस 14' का ग्रैंड प्रीमियर 3 अक्टूबर को है। ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग आज की गई जिसकी एक तस्वीर कुछ देर पहले शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर खुद शेयर की है। इस बीच बिग बॉस की अंदर की जानकारी देने वाले मिस्टर खबरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार 'बिग बॉस 14' के लिए 12 कंटेस्टेंट्स घर के अंदर आज लॉक हो गए हैं। 

मिस्टर खबरी के पोस्ट के अनुसार शो में 'स्पेशल गेस्ट' सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान भी हो सकते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला 13वें कंटेस्टेंट हो सकते हैं। जबकि हिना और गौहर 14वें और 15वें कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं। इस पोस्ट की मानें तो शहनाज कौर गिल भी शो में सरप्राइज एंट्री ले सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन