A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मनीष पॉल ने अपने बचपन की तस्वीर की शेयर, जब मां ने उनके बालों से बनाया था जूड़ा

मनीष पॉल ने अपने बचपन की तस्वीर की शेयर, जब मां ने उनके बालों से बनाया था जूड़ा

मनीष पॉल ने अपने बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, और इस लुक के पीछे की दिलचस्प कहानी भी बताई है।

<p>मनीष पॉल ने अपने बचपन...- India TV Hindi
मनीष पॉल ने अपने बचपन की तस्वीर की शेयर

मुंबई: मशहूर होस्ट और एक्टर मनीष पॉल अपने वन लाइनर के साथ साथ अपने अभिनय से प्रशंसक को का मनोरंजन करने में कभी विफल नहीं हुए, मनीष इस लॉकडाउन के दौरान भी फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं, कभी कुकिंग सेशन से, तो कभी अपनी कॉमेडी और सिंगिंग से वो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे है । 

जब भी हेयरस्टाइलिंग की बात आती है बचपन में मां की बनाई हेयर स्टाइल सबसे जुदा और प्यार भरी होती है। ऐसी ही एक तस्वीर मनीष पॉल ने शेयर की है जिसमें मनीष पॉल की मां ने उनके बालों का जूड़ा बनाया है।

मनीष ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने अपनी माँ के बारे में उल्लेख किया है जब वे लंबे बाल रखते थे। उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया, "एक तो मेरी मम्मी को मेरी पोनी टेल बनाना बड़ा अच्छा लगता था.... यहाँ पे जुड़ा (बन) बनाया है ! लेकिन क्या अद्भुत और तनाव मुक्त वो दिन थे !! 

Video: लॉकडाउन के बीच सलमान खान का 'बीइंग हंगरी' अभियान, फूड ट्रक के जरिए बांट रहे खाना