म्यूजिक रिएलिटी शो "इंडियन प्रो म्यूजिक लीग"के आगामी एपिसोड में पंजाब लायंस के त्रयी मीका सिंह, असीस कौर और रूपाली जग्गा ने साजिद-वाजिद के लोकप्रिय गाने "मुझसे शादी करोगे" पर परफॉर्म किया। इस दौरान मीका भूमि के पास जाकर उन्हें स्टेज पर लेकर आए, जिससे सभी हैरान हो गए।
हद तो तब हो गई जब गाने के दौरान ही उन्होंने भूमि से पूछ डाला कि मुझसे शादी करोगी? इसके बाद शो के मेजबान करण वाही ने भूमि और मीका को एक साथ डांस करने को कहा और तभी मीका अपने घुटने पर बैठकर उनसे यह सवाल दोबारा पूछा। मीका ने इसके बाद कहा, भूमि अब तो बता दो, मुझसे शादी करोगी? सब लोग भूमि से जुड़े हैं, मैंने सोचा मैं भी भूमि से जुड़ जाऊं। आप लोगों भूमि सिंह के बारे में क्या सोचना है?
भूमि ने इसके जवाब में कहा,"आप लोग क्या सोचते हैं मीका त्रिवेदी के बारे में? लेकिन सच बताइएगा, मैं आपके लिए एक दुल्हन ढूंढ़ने आई हूं। मैं उनके साथ नाइंसाफी नहीं कर सकती." बता दें कि शनिवार शाम को जी टीवी पर इस एपिसोड को प्रसारित किया जाएगा।
(इनपुट: आईएएनएस)