जैस्मिन भसीन पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नज़र आ चुकी हैं।
नागिन 4 के टीजर में जैस्मिन भसीन
मुंबई: एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 4' में निया शर्मा के बाद 'दिल से दिल तक' फेम जैस्मिन भसीन की एंट्री हो गई है। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें जैस्मिन नागिन अवतार में दिखाई दे रही हैं।
एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'नागिन की दुनिया में आपका स्वागत है जैस्मिन... नागिन भाग्य का ज़हरीला खेल।'