Bigg Boss 13 Written Updates: बिग बॉस के घर में आज राक्षस टास्क हुआ। जिसमें विशाल कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं। विशाल के टास्क से बाहर होने के बाद टास्क में अरहान और आसिम बचते हैं। टास्क के दौरान आसिम की सिद्धार्थ शुक्ला और आरती से बहस भी होती है। टास्क के आखिरी में देवोलीना, पारस, माहिरा और देवोलीना कैप्टेंसी के दावेदार बने हैं। इसके साथ आसिम को लगता है सिद्धार्थ की स्ट्रेटिजी की वजह से वह टास्क हार गए।
- Hindi News
- मनोरंजन
- टीवी
- Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल सिंह बनें कैप्टेंसी के दावेदार, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम में हुई बहस
Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल सिंह बनें कैप्टेंसी के दावेदार, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम में हुई बहस
Bigg boss 13 Written Updates: विशाल सिंह, अरहान बनें कैप्टेंसी के दावेदार।
Bigg Boss 13 Written Updates: विशाल सिंह बनें कैप्टेंसी के दावेदार, सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम में हुई बहस
-
11:53 PM (IST) Nov 13, 2019
राक्षस टास्क हुआ खत्म देवोलीना, पारस, माहिरा और विशाल बने कैप्टेंसी के दावेदार
राक्षस टास्क खत्म हो गया है। जिसके बाद देवोलीना,माहिरा, विशाल और पारस कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं। अगले हफ्ते इन चारों में से कोई एक घर का कैप्टन बनेगा।
-
11:51 PM (IST) Nov 13, 2019
अरहान ने तोड़ी आरती की प्लेट
आरती पिछले हफ्ते घर की कैप्टन बन चुकी हैं इसलिए अरहान ने आरती की प्लेट तोड़ दी।
-
11:40 PM (IST) Nov 13, 2019
अरहान ने आसिम को कहा हीरो बनो
अरहान आसिम से कहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला के पीछे चलने की बजाय हीरो बनो। किसी के पीछे मत चलो।
-
11:39 PM (IST) Nov 13, 2019
अरहान ने तोड़ी भाउ की प्लेट
अरहान को लगता है कि हिंदुस्तानी भाउ कैप्टन बनने के लिए अभी काबिल नहीं है। जिसकी वजह से अरहान ने भाउ की प्लेट तोड़ दी।
-
11:37 PM (IST) Nov 13, 2019
आसिम ने कहा सिद्धार्थ की टेक्निक है गलत
आसिम और अरहान टास्क के दौरान बात करते हैं। आसिम कहते हैं कि सिद्धार्थ की स्ट्रेटिजी गलत है जिसकी वजह से वह बाहर नहीं जा पा रहे हैं।
-
11:34 PM (IST) Nov 13, 2019
अरहान मे तोड़ी सना की प्लेट
अरहान ने कहा सना भरोसे के लायक नहीं है इसलिए वह उनकी प्लेट तोड़ रहे हैं।
-
11:30 PM (IST) Nov 13, 2019
आसिम और सिद्धार्थ में टास्क के दौरान फिर हुई बहस
आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला में एक बार फिर बहस हुई। आसिम ने कहा आप दिमाग से निकाल दो कि आप कैप्टन हैं।
-
11:19 PM (IST) Nov 13, 2019
अरहान ने तोड़ी शेफाली की प्लेट
अब आसिम और अरहान के बीच राक्षस टास्क हो रहा है। इस दौरान अरहान गुफा से पहले बाहर आ जाते हैं और उन्हें घर के किसी सदस्य की प्लेट तोड़ने का मौका मिलता है। जिसके बाद वह शेफाली की प्लेट तोड़ देते हैं।
-
11:16 PM (IST) Nov 13, 2019
विशाल बने कैप्टन के दावेदार
विशाल सिंह को टास्क में बार-बार मौका मिलने की वजह से उन्हें बिग बॉस ने कैप्टन का दावेदार बना दिया है और उन्हें टास्क से बाहर कर दिया है। अब आसिम और अरहान के बीच टास्क होगा।
-
11:15 PM (IST) Nov 13, 2019
विशाल सिंह ने तोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला की प्लेट
टास्क के दौरान विशाल सिद्धार्थ शुक्ला की प्लेट तोड़ रहे हैं। वह उन्हें स्ट्रॉग कहकर उनकी प्लेट तोड़ते हैं।
-
11:11 PM (IST) Nov 13, 2019
विशाल ने तोड़ी रश्मि की प्लेट
टास्क में विशाल सिंह रश्मि देसाई की प्लेट तोड़ते हैं और उनसे कहते हैं तुम शो में ज्यादा खुलकर नहीं आ रही हो। तुम्हे अपने असली रुप में आने की जरुरत है।
-
11:06 PM (IST) Nov 13, 2019
टास्क को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने की विशाल सिंह से बात
सिद्धार्थ शुक्ला विशाल से कहते हैं कि तुम्हे दोनों में से एक साइड को चुनना होगा। दोनों अगले कैप्टन को लेकर बात कर रहे हैं और सिद्धार्थ विशाल से कहते हैं तुम रश्मि की प्लेट तोड़ दो।
-
11:01 PM (IST) Nov 13, 2019
आरती और सिद्धार्थ की दोस्ती के बीच आई दरार
आरती और सिद्धार्थ की दोस्ती में दरार आ गई है। आरती ने सिद्धार्थ के खिलाफ कुछ कह दिया जिसके बाद दोनों में बहस हो जाती है।
-
10:58 PM (IST) Nov 13, 2019
पारस और रश्मि ने की विशाल को लेकर बात
पारस और रश्मि टास्क को लेकर बात करते हैं। पारस कहते हैं कि विशाल सिद्धार्थ शुक्ला के सामने खड़े होना चाहते हैं। अब सिद्धार्थ-आसिम की तरह पारस और विशाल की जोड़ी बनेगी।
-
10:55 PM (IST) Nov 13, 2019
विशाल और सना ने की कैप्टन की चुगली
विशाल और सना कैप्टन शेफाली को लेकर बात करते हैं। साथ ही आरती के बारे में कहते हैं कि वह बेमतलब चिल्लाने लगती हैं।
-
10:51 PM (IST) Nov 13, 2019
सना और पारस में हुई बहस
माहिरा और सना के बीच बर्तन की ड्यूटी के दौरान बहस हो जाती है। जिसके बाद पारस माहिरा की साइड लेते हैं तो सना उनसे बहस करने लगती हैं।
-
10:48 PM (IST) Nov 13, 2019
ड्यूटी को लेकर माहिरा और शेफाली के बीच हुई बहस
बिग बॉस के घर में ड्यूटी को लेकर शेफाली और माहिरा के बीच बहस हो जाती है।
-
10:45 PM (IST) Nov 13, 2019
नए दिन की शुरूआत हुई खलनायक गाने से
बिग बॉस 13 में नए दिन शुरूआत खलनायक गाने से होती है। घर के सभी सदस्य डांस करते हैं।
-
10:41 PM (IST) Nov 13, 2019
रश्मि, देवोलीना और अरहान कर रहे हैं सना आसिम की बात
रशिम और देवोलीना अरहान को बताती हैं कि आसिम को सना बिल्कुल पसंद नहीं है। जल्द ही आसिम और सिद्धार्थ के सना को लेकर लड़ाई होने वाली है।
-
10:37 PM (IST) Nov 13, 2019
शेफाली और माहिरा में हुई लड़ाई
शेफाली और माहिरा के बीच लड़ाई हुई। दोनों ने टास्क के दौरान एक-दूसरे को धक्का भी दिया।
-
10:33 PM (IST) Nov 13, 2019
विशाल सिंह ने राक्षस बन तोड़ी हिमांशी की प्लेट
राक्षस वाले टास्क में विशाल सिंह ने हिमांशी की प्लेट तोड़ दी है।