मुंबई: पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में अनुराग बासु की बहन निवेदिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) इन दिनों Nach Baliye 9 में नज़र आ रही थीं, लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अब आप पूजा को शो में डांस करते हुए नहीं देख पाएंगे, क्योंकि उन्हें रिहर्सल के दौरान गंभीर चोट आई है।
दरअसल पूजा डांस की रिहर्सल कर रही थीं। इस दौरान उन्हें गहरी चोट लग गई। आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाना पड़ा। उनके हाथ और पैर में प्लास्टर चढ़ाया गया है। खबरों की मानें पूजा और उनके पति ने शो छोड़ने का फैसला किया है।
शो में अनुराग का किरदार निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान भी हॉस्पिटल पहुंचे और पूजा का हालचाल जाना। उन्होंने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर पूजा की फोटो शेयर करते हुए जल्द ठीक होने की कामना की है।
Parth Samthaan Instagram Status
बता दें कि पूजा ने पति संदीप सेजवाल के साथ 'नच बलिए 9' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। इससे पहले स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट फैजल खान भी चोटिल हो चुके हैं।