1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर नहीं आएंगे नजर, शो को लेकर तोड़ी चुप्पी

कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर नहीं आएंगे नजर, शो को लेकर तोड़ी चुप्पी

 Published : Sep 17, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 03:55 pm IST

सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में नजर नहीं आने वाले हैं। उन्होंने शो को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

Sunil grover and kapil sharma- India TV Hindi
Sunil grover and kapil sharma

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच में कुछ समय पहले अनबन हुई थी जिसके बाद सुनील ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। सुनील ग्रोवर कपिल के शो में एंट्री को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने एक ट्वीट किया था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि सुनील ग्रोवर की शो में वापसी होने जा रही है। मगर सुनील ने इन सभी अफवाहों को झूठा ठहरा दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी करने नहीं जा रहे हैं। सुनील ने कहा- अगर भगवान चाहते हैं तो हम दोनों वापिस जरुर आएंगे। मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। सिर्फ भगवान जानता है।

आपको बता दें सुनील ग्रोवर ने बीते दिन एक ट्वीट किया था जिससे लोगों को लगने लगा था कि वह शो में वापसी कर रहे हैं। सुनील ने लिखा था- सब कुछ आने वाला है। कुछ भी नहीं रहने वाला है है। तो बस आभार। यही कुंजी है, और हां खूब हंसो और बाकी मेरे हस्बैंड मुझको...

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह डिजिटल प्लेटफार्म पर आने वाले हैं।

Also Read:

पीएम मोदी पर संजय लीला भंसाली की फिल्म, अक्षय कुमार और प्रभास ने शेयर किया 'मन बैरागी' का पहला लुक

Dream Girl Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना- नुसरत भरुचा की 'ड्रीम गर्ल' ने चार दिन में कमाए 50 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन