A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 Promo: राखी ने अभिनव शुक्ला को कहे अपशब्द तो रुबीना ने आपा खोकर कर दिया ये काम

Bigg Boss 14 Promo: राखी ने अभिनव शुक्ला को कहे अपशब्द तो रुबीना ने आपा खोकर कर दिया ये काम

राखी सावंत का अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक से झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनके बीच जबरदस्त विवाद होगा।

rakhi sawant called abhinav shukla tharki - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: COLORSTV अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक और राखी सावंत का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है

बिग बॉस का 14वां सीजन धमाकेदार होता जा रहा है। राखी सावंत और अभिनव शुक्ला के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ जाएगा कि रुबीना दिलैक अपना आपा खो देंगी और कुछ ऐसा कर देंगी, जिसकी बिग बॉस कभी इजाजत नहीं देते हैं। 

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि राखी देवोलीना से कहती हैं, 'अब तक रिस्पेक्ट की सबकी, अब समय आ गया है।' इसके बाद राखी अभिनव को देखकर कहने लगती हैं, 'बीवी ने मना किया है क्या कि राखी से बात नहीं करनी है। जोरू बोलती है उठ तो उठ, बैठ तो बैठ..'। 

Bigg Boss 14: राखी सावंत का चौंकाने वाला खुलासा, पहले से शादीशुदा है पति और...

राखी इतने पर ही नहीं मानती और अभिनव को ठरकी तक बोल देती हैं। इस पर अभिनव भड़क जाते हैं और कहते हैं, 'यही तेरी गंदगी है राखी। गंध। वाहियात औरत।'

राखी और अभिनव के बीच झगड़ा चल ही रहा था कि रुबीना अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और राखी पर बाल्टी में भरा पूरा पानी फेंक देती हैं। ये देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं।