1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: राखी सावंत का चौंकाने वाला खुलासा, पहले से शादीशुदा है पति और...

Bigg Boss 14: राखी सावंत का चौंकाने वाला खुलासा, पहले से शादीशुदा है पति और...

 Published : Feb 03, 2021 10:58 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 01:40 pm IST

राखी सावंत ने अपने पति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो फूट-फूटकर रो रही हैं।

rakhi sawant husband already married- India TV Hindi
राखी सावंत ने पति को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा  Image Source : INSTAGRAM: COLORSTV

बिग बॉस के 14वें सीजन में नज़र आ रही राखी सावंत ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपने पति को लेकर हैरान कर देने वाली बात बताई है। इतना ही नहीं, इस वजह से वो फूट-फूटकर कर रो भी रही हैं। 

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें राखी सावंत बेतहाशा रो रही हैं। उन्हें रोता देख राहुल वैद्य रोने की वजह पूछते हैं, जिस पर राखी बताती हैं कि उनका पति पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। ये सुनकर खुद राहुल भी हैरान रह जाते हैं। 

राखी कहती हैं कि यही सोच-सोचकर उनकी मां बहुत बीमार रहती हैं। 

बता दें कि बिग बॉस के घर में राखी कई बार अपने पति का नाम ले चुकी हैं। इससे पहले वो देवोलीना भट्टाचार्जी के सामने भी इमोशनल होकर कह चुकी हैं- 'मैं कुछ नहीं कर सकती। मेरी शादी लीगल नहीं है। मुझे बच्चा चाहिए।' इस पर देवोलीना उन्हें समझाती हैं कि 'तुम छोड़ क्यों नहीं देती। ऐसे कब तक रहोगी!'

गौरतलब है कि राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट की थी। उन्होंने पहले इसे फोटोशूट बताया था, लेकिन बाद में कहा कि उनकी शादी हो गई है। हालांकि, रितेश अभी तक पब्लिक के सामने नहीं आए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन