A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 12 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची रकुल प्रीत

12 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची रकुल प्रीत

रकुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप में वह साइकिल चलाते हुए नजर आ रही हैं, जबकि कोई कार से उनका वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

 रकुल प्रीत- India TV Hindi
Image Source : INSTA- RAKUL साइकिल चलाकर फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची रकुल प्रीत

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह साइकिल के माध्यम से सेट पर पहुंचकर अपना जिम का समय बचाया। रकुल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप में वह साइकिल चलाते हुए नजर आ रही हैं, जबकि कोई कार से उनका वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "मैं ये कहना चाहती हूं कि समय बचाने के लिए मैंने साइकिल का इस्तेमाल किया। 12 किलोमीटर।

रकुल प्रीत ने 22 दिसंबर को बताया था कि वह कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं, हालांकि कुछ दिन बाद वह कोरोना वायरस से बिल्कुल ठीक हो गई थीं। अभिनेत्री ने फिल्म 'मेडे' की शूटिंग शुरू कर दी है, वह थ्रिलर ड्रामा में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ हैं। फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित है।  फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने की उम्मीद है।

इनपुट- आईएएनएस

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन 

ऑनलाइन लीक होने के बाद थियेटर्स में रिलीज हुई थालापति विजय, विजय सेतुपति की 'मास्टर'

पहली बार बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते नजर आएंगे एम एस धोनी, तस्वीर वायरल