1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रोहित शेट्टी ने कोरोना काल के बीच हुई 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग का शेयर किया अनुभव

रोहित शेट्टी ने कोरोना काल के बीच हुई 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग का शेयर किया अनुभव

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग मुंबई में की गई। इस बारे में रोहित शेट्टी से अपना अनुभव शेयर किया। 

रोहित शेट्टी ने कोरोना काल के बीच हुई 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग का शेयर किया अनुभव- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH रोहित शेट्टी ने कोरोना काल के बीच हुई 'खतरों के खिलाड़ी 10' की शूटिंग का शेयर किया अनुभव

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के बीच 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 का आखिरी एपिसोड को शूट किया। पोस्ट लॉकडाउन शूटिंग के अनुभव के बारे में बताते  हुए रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "वो कहते हैं न, समय किसी के लिए नहीं रुकता। लेकिन किसी भी तरह, इस साल हमने जो योजना बनाई थी, उसमें बाधाओं के बीच उसे पूरा कर दिया है। 

खतरों के खिलाड़ी 10 के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग मुंबई में हुई शुरू, होस्ट रोहित शेट्टी के साथ पहुंचे सभी कंटेस्टेंट्स

रोहित ने आगे लिखा, 'हमने आज मुंबई में खतरों के 'खिलाड़ी सीजन' 10 फिनाले की शूटिंग समाप्त कर ली, बुल्गारिया में पहले एपिसोड की शूटिंग के ठीक एक साल बाद। मुझे लगता है, ऐसे समय में, हमें अपने भाग्य पर भरोसा करना चाहिए .. क्योंकि यह योजना हमारी तुलना में बेहतर हो सकती है। अजीब लगता है, लेकिन जैसा कि वो कहते हैं न 'यह भी ठीक हो जाएगा'।"

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम हुए 9 साल, किया 'खाकी की वर्दी' को सलाम

आपको बता दें ग्रैंड फिनाले में करिश्मा तन्ना, करण पटेल, धर्मेश और बलराज स्याल पहुंचे हैं। इस रिएलिटी शो का पूरा शूट बुल्गेरिया में हुआ था, बस ग्रैंड फिनाले का शूट बाकी था जो आज मुंबई में शुरू हो गया है। यह शूट दो दिन तक चलेगा।

इनपुट आईएएनएस