1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम को हुए 9 साल, किया 'खाकी की वर्दी' को सलाम

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंघम को हुए 9 साल, किया 'खाकी की वर्दी' को सलाम

 Published : Jul 22, 2020 07:21 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 07:32 pm IST

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' नौ साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर एक्टर ने प्यारा सा वीडियो शेयर करके खाकी को सलाम किया।

सिंघम' के 9 साल हुए, अजय ने 'खाकी की वर्दी' को किया सलाम- India TV Hindi
सिंघम' के 9 साल हुए, अजय ने 'खाकी की वर्दी' को किया सलाम Image Source : INSTAGRAM/AJAYDEVGN

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' नौ साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनेता ने बाजीरॉव सिंघम का किरदार निभाया था। फिल्म के उस सफर को याद करते हुए अजय ने इंस्टाग्राम पर पुलिसकर्मियों को उनके काम, खासकर कोविड-19 महामारी के इस कठिन समय में उनकी सेवा के लिए सलाम किया।

फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर बनाए गए एक वीडियो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "'सिंघम' के नौ साल -एक फिल्म जो खाकी की वर्दी, आज के फ्रंटलाइन वॉरियर्स को उनके साहस व जोश के लिए सलाम करती है।"

पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव नोट

वीडियो में फिल्म की अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी दिखाई पड़ती हैं।

'सिंघम' तमिल फिल्म 'सिंगम' की रीमेक है, जिसमें सूर्या मुख्य भूमिका में थे। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया था। साल 2014 में फिल्म के सीक्वेल 'सिंघम रिटर्न्‍स' को पेश किया गया।

अजय देवगन  वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त के साथ  'भुज' में नजर आने वाले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' सहित ये फिल्में इस सप्ताह ओटीटी पर होगी रिलीज 

इसके अलावा उनकी फिल्म 'मैदान' भी साल 2021 में रिलीज होगी। 

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन