1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव नोट

पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव नोट

 Published : Jul 22, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 07:13 pm IST

अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के जन्मदिन पर उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया। इसके साथ ही एक्टर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करके लव नोट लिखा।

पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव न- India TV Hindi
पत्नी को 'मॉम' कहकर पुकारते हैं संजय दत्त, मान्यता के बर्थडे पर प्यारा सा वीडियो शेयर करके लिखा लव नोट Image Source : INSTAGRAM/DUTTSANJAY

अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं खास अंदाज में दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करके बर्थडे विश किया। इस वीडियो में संजय और मान्यता की कई रोमांटिंक तस्वीरें है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

संजय ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के जन्मदिन के अवसर पर इंस्टाग्राम पर साझा एक पोस्ट में उन्हें 'मां' कहते हुए उनके लिए शुभकामनाओं को कलमबद्ध किया। संजय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं मॉम। आप में से जो नहीं जानते हैं, मैं उन्हें बता दूं कि मैं उनको मॉम बुलाता हूं। मेरे जीवन में आने और इसे इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद।"

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' सहित ये फिल्में इस सप्ताह ओटीटी पर होगी रिलीज 

उन्होंने यह भी लिखा कि वह कितनी बुरी तरह से उन्हें और उनके बच्चों शाहरान और इकरा को याद कर रहे हैं। भारत में कोविड -19 लॉकडाउन से पहले मान्यता और बच्चे दुबई गए थे और वे अभी भी वही हैं।

अनुराग कश्यप की निजी जिंदगी को लेकर यूजर ने किया कटाक्ष तो मिला मुंहतोड़ जवाब

संजय दत्त ने लिखा, "आप अद्भुत हैं और मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं! काश मैं आज आपके और बच्चों के साथ होता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आपका दिन आपके लिए भी उतना ही खास है, जितनी आप मेरे लिए हो।"

इसके साथ ही उन्होंने अपनी, मान्यता की और उनके बच्चों की तस्वीरों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन