1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहा कपूर को छाते में छिपाते हुए निकलीं आलिया भट्ट, लुका छुपी के खेल के बीच भी दिख गई झलक

राहा कपूर को छाते में छिपाते हुए निकलीं आलिया भट्ट, लुका छुपी के खेल के बीच भी दिख गई झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Apr 26, 2024 10:04 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 10:08 pm IST

हाल में राहा कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में वो मम्मी आलिया भट्ट के साथ स्पॉट की गई हैं। इस वीडियो में आलिया उन्हें छिपाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है।

Raha kapoor- India TV Hindi
राहा कपूर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड स्टार किड्स को लेकर अलग ही चार्म फैंस के बीच देखने को मिलता है। मम्मी-पापा की तरह ही ये स्टार किड्स भी काफी पॉपुलर होते हैं। इन दिनों जिस स्टार किड की सबसे ज्यादा चर्चा रहती है, वो कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर हैं। राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हाल में ही उन्हें मम्मी आलिया के साथ बुआ करीना के घर के बाहर स्पॉट किया गया, लेकिन ये क्या! उनकी मम्मी आलिया उन्हें पैप्स से छिपाती दिखीं। सामने आए वीडियो को देखने के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या आलिया एक बार फिर अपनी बेटी राहा को पैपराजी से छिपाएंगी, ठीक वैसा ही जैसा उन्होंने बेबी के जन्म के बाद किया था। वैसे आलिया का क्या सोचना है ये तो वही बेहतर बता सकती हैं, लेकिन उससे पहले आप राहा की झलक देखें जो उनके लाख छिपाने के बाद भी सामने आ ही गई। 

छिपाने के बाद भी दिखी झलक

करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने घर पर दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इनवाइट किया था। इसी मौके पर करीना की भाभी और रणबीर कपूर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर को लिए उनसे मिलने पहुंचीं। इस दौरान करीना के घर और सीतारे भी नजर आए। करीना के घर से बाहर आते हुए के वीडियो में आलिया ने राहा को अपनी गोद में ले रखा है, जबकि उनके साथ मौजूद शख्स आलिया और राहा को छाते के पीछे छिपाते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आलिया अपनी बेटी को फोटोग्राफर्स की नजरों से छुपाने में लगी हैं। वो एक बार फिर आलिया को पैस से बचाती दिखीं, लेकिन फिर राहा की एक झलक सामने आ ही गई है। वो अपनी मां की गोद में होते हुए भी कैमरों की ओर देखती दिख रही हैं। उनकी इस थोड़ी झलक में भी उनकी क्यूटनेस देखने को मिल रही है। 

यहां देखें वीडियो

करीना के घर था खास आयोजन

आलिया ने डे आउट के लिए सफेद को-ऑर्ड सेट पहना था और राहा ने रंगीन ड्रेस पहनी थी। करीना के घर हुए इस आयोजन में एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अपने बच्चे के साथ पहुंची थीं। नेहा ने बच्चों के लिए रखे गए खेल की झलकियां इंस्टाग्राम पर दिखाई हैं। ये आयोजन तैमूर, जहांगीर, राहा और गुरिक के लिए खास किया गया था। 

कब देखने को मिली राहा की पहली झलक

बता दें, रणबीर और आलिया ने साल 2022 में शादी की और उसी साल 6 नवंबर को राहा का जन्म हुआ। एक साल तक दोनों ने अपनी बेटी राहा का चेहरा दुनिया के सामने रिवील नहीं किया था। रणबीर और आलिया ने बीते साल क्रिसमस के मौके पर पहली बार पैपराजी को राहा की झलक दिखाई। सभी कपूर परिवार के क्रिसमस लंच के लिए आए थे। इसके बाद राहा को एयरपोर्ट पर भी पापा रणबीर की गोद में स्पॉट किया गया। इसके अलावा वो अपने कजिन भाई जहांगीर के बर्थडे में भी नजर आई थीं। इतना ही नहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में वो छाई रहीं। इसके बाद ही आलिया ने राहा की पहली आधिकारिक झलक सोशल मीडिया पर साझा की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन