1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Saaho एक्टर प्रभास फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले करते हैं ये काम, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

Saaho एक्टर प्रभास फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले करते हैं ये काम, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

'साहो' एक्टर प्रभास फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के शो में गए थे। जहां उन्होंने खुलासा किया है कि वह अपनी फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले क्या करते हैं।

Prabhas- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Prabhas

बॉलीवुड सुपरस्टार प्रभास(Prabhas) और श्रद्धा कपूर(Shraddha kapoor) की फिल्म साहो 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज सो पहले दोनों प्रमोशन में बिजी हैं। साहो का प्रमोशन करने के लिए प्रभास और श्रद्धा कपिल शर्मा के शो में जाने वाले हैं। जहां दोनों फिल्म के बारे में बात करने के साथ कई खुलासे करने वाले हैँ।

शो में प्रभास से कपिल शर्मा ने पूछा क्या ये बात सच है फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले आप पूरे दिन होते हैं। इसका जवाब देते हुए प्रभास ने कहा- जी हां मैं सोने की बहुत कोशिश करता हूं लेकिन मैं टेंशन और स्ट्रेस की वजह से सो नहीं पाता हूं। यह बात पूरी तरह से सच है।

इसके बाद कपिल ने मस्ती में श्रद्धा से पूछा क्या ये खबर सही है फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले आपका पेट खराब हो जाता है। इसका जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा- जी हां यह बात बिल्कुल सच है। इसके साथ ही प्रभास और श्रद्धा ने कपिल शर्मा के कई सवालों के जवाब दिए।

साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे। 'साहो' एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- काश आप हमारे साथ होते..

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने प्रभास से पूछा सवाल- '1 दिन के लिए PM बने तो क्या करेंगे', Saaho एक्टर ने दिया मजेदार जवाब