A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' की दो एक्ट्रेस लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार

'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' की दो एक्ट्रेस लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों अभिनेत्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 50 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

Savdhaan India and Crime Patrol actresses arrested in robbery case in mumbai - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: ANI 'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' की दो एक्ट्रेस लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार 

टीवी सीरियल में काम करने वाली दो अभिनेत्रियों को मुंबई पुलिस ने लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। इन्होंने 'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' जैसे सीरियल्स में छोटे रोल्स निभाए हैं। 

पुलिस के मुताबिक, टीवी सीरियल्स में काम करने वाली दो महिलाओं को आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के आवास से 3.28 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों ने सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। 

ड्रग केस: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

बता दें कि 'सावधान इंडिया' और 'क्राइम पेट्रोल' ऐसे शोज हैं, जो अपराधिक कहानी पर आधारित हैं। इनमें नाटकीय रुपांतरण के माध्यम से लोगों को क्राइम से सतर्क रहने सलाह दी जाती है।