1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग केस: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

ड्रग केस: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

 Written By: PTI
 Published : Jun 18, 2021 06:35 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 06:35 am IST

इस समय न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद सिद्धार्थ पिठानी को राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) ने 28 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

sushant singh rajput flatmate Siddharth Pithani gets interim bail for marriage- India TV Hindi
ड्रग केस: सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत  Image Source : IMAGE SOURCE : PTI/SUSHANTINSTAGRAM

अभिनेता सुशांत सिंह राजूपत के फ्लैट में उनकी मौत के समय मौजूद रहे और मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार सिद्धार्थ पिठानी को यहां की एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को शादी के लिए अंतरिम जमानत दे दी। पिठानी की 26 जून को शादी है। 

इस समय न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद पिठानी को राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) ने 28 मई को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी पिछले साल राजपूत की मौत और मादक पदार्थ के संबंध की जांच के सिलसिले में की गई थी। 

नेहा कक्कड़ और राहुल वैद्य ने दिया सुशांत सिंह राजपूत को म्यूजिकल ट्रिब्यूट

पिठानी ने पिछले हफ्ते अपनी याचिका में अन्य आधारों के साथ 26 जून को होने वाली शादी का भी हवाला दिया था। हालांकि, पिठानी ने अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली थी और नये सिरे से दाखिल अर्जी में शादी के लिए अंतरिम जमानत देने की गुहार लगाई थी। 

विशेष न्यायाधीश वीवी विद्वान ने पिठानी को दो जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। पिठानी पर राजपूत को मादक पदार्थ खरीदने और मदद करने का आरोप है और उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा-27 ए के तहत गिरफ्तार किया गया था। 

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर वेब सीरीज 'सुसाइड' का पोस्टर हुआ रिलीज़

गौरतलब है कि राजूपत पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत मिले थे। उनकी मौत के बाद एनसीबी ने कुछ व्हाट्सऐप चैट के आधार पर फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के इस्तेमाल की जांच शुरू की थी। इस मामले में कई लोगों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया जिनमें से अधिकतर इस समय जमानत पर है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन