टीवी एक्टर-डांसर शांतनु माहेश्वेरी ने नच बलिए 9 के लिए इस बड़े शो के ऑफर को ठुकरा दिया है।
Image Source : INSTAGRAMShantanu Maheswari
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 13' के लिए नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि टीवी एक्टर-डांसर शांतनु माहेश्वेरी को हर साल इस शो के लिए अप्रोच किया जाता है और इस साल भी उनसे मेकर्स ने इस शो के लिए बात की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो 'नच बलिए 9' में हिस्सा लेने के लिए शांतनु ने 'बिग बॉस 13' को मना कर दिया है।
इस खबर पर रिएक्ट करते हुए शांतनु ने स्पॉटबॉय से कहा- ''बिग बॉस मुझसे कभी नहीं होगा। मेकर्स जो चाहते हैं मैं वैसा कंटेंट कभी नहीं दे पाऊंगा।''
शांतनु भले ही 'बिग बॉस' में नज़र न आएं, लेकिन खबरों की मानें तो वो 'नच बलिेए 9' में गर्लफ्रेंड नित्यामी शिरके के साथ नज़र आएंगे। दोनों ने हाल ही में वेब सीरीज़ Medically Yours में काम किया है, जो Alt Balaji पर स्ट्रीम हो रहा है।
आपको बता दें कि शांतनु 'झलक दिखला जा 9' और 'खतरों के खिलाड़ी 8' में हिस्सा ले चुके हैं। वो 'खतरों के खिलाड़ी 8' के विनर हैं, वहीं 'झलक दिखला जा 9' के सेकंड रनर अप रह चुके हैं।