1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बादशाह संग म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी शहनाज गिल, श्रीनगर में कर रही हैं शूटिंग

बादशाह संग म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी शहनाज गिल, श्रीनगर में कर रही हैं शूटिंग

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ फोटो शेयर की है। वो श्रीनगर में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

shehnaaz gill shares pic with badshah- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZGILL शहनाज ने बादशाह के साथ शेयर की फोटो 

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। शहनाज जल्द ही पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली हैं।

शहनाज गिल ने खुद इसका खुलासा करते हुए बादशाह के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है- कमिंग सून (जल्द ही)। इसी तस्वीर को बादशाह ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा- 'ये लड़की पागल है।'

Watch: श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठा रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया Video

ऐसा पहली बार है, जब शहनाज और बादशाह एक साथ किसी प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। शहनाज इससे पहले 'भुला दूंगा', 'शोना शोना' और 'वादा है' जैसे म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुकी हैं। 

इससे पहले शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही थीं।