1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठा रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया Video

Watch: श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठा रही हैं शहनाज गिल, शेयर किया Video

 Published : Feb 03, 2021 11:16 am IST,  Updated : Feb 03, 2021 01:39 pm IST

खबरों की मानें तो शहनाज गिल श्रीनगर में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गई हैं।

Shehnaaz Gill latest news - India TV Hindi
शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियो  Image Source : INSTAGRAM: SHEHNAAZ GILL

बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने वाली शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वो उस वक्त श्रीनगर में हैं और वहां की खूबसूरत वादियों से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें शहनाज बर्फबारी का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। 

खबरों की मानें तो शहनाज गिल श्रीनगर में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गई हैं। वो बादशाह के साथ किसी म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगी। इसको लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। 

Photos: एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट, शहनाज गिल सहित ये एक्ट्रेसेस

शहनाज गिल को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। पिंक आउटफिट में वो बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने एयरपोर्ट पर केक भी काटा। शहनाज ने हाल ही में अपना 28वां बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। 

शहनाज गिल
Image Source : YOGEN SHAH शहनाज गिल

शहनाज की बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ शुक्ला भी दिखाई दिए। उन्होंने धूमधाम से शहनाज का जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दोनों के परिवार वाले मौजूद थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज को आखिरी बार टीवी पर बिग बॉस 14 में बतौर गेस्ट देखा गया था। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुकी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन