1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'द कपिल शर्मा शो' कर रहा है वापसी, सोनू सूद हो सकते हैं पहले गेस्ट, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

'द कपिल शर्मा शो' कर रहा है वापसी, सोनू सूद हो सकते हैं पहले गेस्ट, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग लंबे समय बाद शुरू होने जा रही है। पहले मेहमान सोनू सूद हो सकते हैं। कपिल के शो के शुरुआती मेहमान कोरोना वॉरियर्स होंगे।

sonu sood, kapil sharma, the kapil sharma show- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- SONU SOOD/KAPIL SHARMA 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग 24 जून से होगी शुरू

मुंबई: 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग एक बार फिर शुरू होने जा रही है, एक बार फिर से गूंजेगा... नमस्कार... मैं हूं कपिल शर्मा और आप देख रहे हैं द कपिल शर्मा शो। खबर है कि 24 जून से द कपिल शर्मा शो की शूटिंग दोबारा शुरू होगी। शो के शुरुआती मेहमान कोरोना वॉरियर्स होंगे, और पहले मेहमान का नाम जानकर आप खुश हो जाएंगे क्योंकि ये कोई और नहीं बल्कि लॉकडाउन में गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद हैं। 

फिल्म सिटी में 'द कपिल शर्मा' शो की शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह ने कन्फर्म किया है कि इस बार शो की शुरुआत कोरोना वॉरियर्स से होगी और फिल्म स्टार्स के अलावा ये लोग भी गेस्ट बनकर आएंगे।  मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 24 जून से कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू होगी। 

सोनू सूद एक बार फिर प्रवासियों के लिए बने मसीहा, यूपी के 2000 प्रवासी मजदूरों को ट्रेन के जरिए भेजा घर

महाराष्ट्र सरकार ने 33 फीसदी क्रू मेंबर्स के साथ शूटिंग करने का फैसला किया है। इसलिए कपिल शर्मा की टीम ने फैसला किया है कि फिलहाल कपिल शर्मा शो के एपिसोड्स बिना ऑडियंस के शूट होंगे।

अर्चना पूरन सिंह ने द कपिल शर्मा शो के सेट से अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि शो की याद आ रही है। ये फोटोज उस जगह की है, जहां अर्चना गेस्ट के तौर पर बैठा करती थीं। 

कपिल शर्मा शो के सभी सितारे जल्द से जल्द शूटिंग शुरू करना चाहते हैं, वाट्सअप ग्रुप और लाइव में सितारे बात करते रहते हैं कि अब बिना कॉमेडी किये रहा नहीं जा रहा है। अगर ये सितारे कॉमेडी किये बिना नहीं रह पा रहे हैं तो हम भी इन सितारों की कॉमेडी देखने को व्याकुल हैं। उम्मीद है कि जल्द से जल्द कपिल शर्मा शो ऑनएयर भी हो  जाएगा। 

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे शख्स को वाराणसी पहुंचाने का किया वादा, पत्नी के निधन के बाद देना चाहता है अंतिम विदाई