A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने किया प्रेग्नेंसी का एलान, शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

चारु अपने बेबी बंप के साथ पोज देती नजर आईं। YouTube पर अपने व्लॉग में, चारु ने पुष्टि की कि वह गर्भवती है और खुशखबरी साझा करते हुए भावुक हो रही थीं।

charu asopa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- CHARU ASOPA सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने किया प्रेग्नेंसी का एलान

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की है। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबी भावनात्मक पोस्ट में अपनी पहली गर्भावस्था की घोषणा की। चारु असोपा और राजीव सेन जल्द ही एक नए सफर में शामिल होने जा रहे हैं। इस जोड़े ने 16 जून, 2019 को गोवा में अपने परिवार की उपस्थिति में शादी के बंधन में बंध गए थे।

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' में रूमी देसाई की भूमिका में सोनिया राठी तोड़ेंगी दिल और नियम, देखें इंट्रोडक्शन वीडियो

चारु अपने बेबी बंप के साथ पोज देती नजर आईं। YouTube पर अपने व्लॉग में, चारु ने पुष्टि की कि वह गर्भवती है और खुशखबरी साझा करते हुए भावुक हो रही थीं। वह अपने प्रशंसकों को बताना चाहती थीं कि गर्भावस्था का सफर भावनाओं से भरा होता है और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके अंदर एक बच्चा है। 

पिछले साल, चारु और राजीव ने सुर्खियां बटोरीं क्योंकि उनकी शादी कुछ भ्रम और गलतफहमी के कारण खराब हो गई थी। लेकिन 2020 में तीन महीने अलग रहने के बाद, वे फिर से एक हो गए और एक इकाई के रूप में मजबूत होकर सामने आए। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में चारु ने कहा, 'राजीव कल शाम मुंबई में हमारे घर लौटे। यह मेरे लिए आश्चर्य की बात थी क्योंकि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मैं अपने शूट से वापस आई और उन्हें घर पर देखा। मैं उनसे नाराज थी, लेकिन जब मैंने उन्हें देखा तो मुझे बस प्यार ही महसूस हो रहा था। वह तीन महीने बाद घर लौटे थे।"