A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, फैंस देने लगे बधाई लेकिन...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट, फैंस देने लगे बधाई लेकिन...

अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस चर्चा की वजह है, उनका लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं।

 jennifer mistry bansiwal shared throwback pics with baby bump- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: JENNIFER_MISTRY_BANSIWAL 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन भाभी ने बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

पॉपुलर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन भाभी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस चर्चा की वजह है, उनका लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर जेनिफर के फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें बधाईयां दे रहे हैं, लेकिन इस फोटो के पीछे बात कुछ और ही है। 

दरअसल, ये जेनिफर मिस्त्री प्रेग्नेंट नहीं है। उन्होंने जो फोटोज शेयर की हैं, वो साल 2013 की हैं, जब वो वाकई में मां बनने वाली थीं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि जेनिफर ने 8 साल पुरानी फोटोज अब क्यों पोस्ट की हैं तो इसका जवाब भी खुद एक्ट्रेस ने दिया है। हालांकि, इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई भी देने लगे। 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दयाबेन उर्फ ​​दिशा वकानी शो में कर रही हैं वापसी?

जेनिफर मिस्त्री ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है- 'थर्सर्डे थ्रोबैक, इन तस्वीरों को देखकर मैं यादों में खो गई, जो साल 2013 की है, जब मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने कभी इन तस्वीरों को साझा नहीं किया था, जब मैं गर्भवती थी। इसलिए सोचा अब कर दूं। मैं सोच भी नहीं सकती कि मां बनने के बाद मैंने अपना वजन कैसे कम किया था।'

जेनिफर मिस्त्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टार कास्ट के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।