1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीता रिपोर्टर हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप फ्लांट करते हुए शेयर की तस्वीरें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रीता रिपोर्टर हैं प्रेग्नेंट, बेबी बंप फ्लांट करते हुए शेयर की तस्वीरें

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली रीता रिपोर्टर प्रेग्नेंट हैं। रीता का किरदार निभाने वाली प्रिया आहुजा ने बेबी बंप फ्लांट करते हुए फोटोज शेयर की हैं।

Taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Taarak mehta ka ooltah chashmah

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लोगों के पसंदीदा सीरियल में से एक है। कॉमेडी के साथ इस सीरियल से जीवन के कई पाठ सिखाए जाते हैं। सीरियल का हर किरदार लोगों को दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं। शो में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली प्रिया आहुजा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने पति मालव राजदा के साथ बेबी बंप फ्लांट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

प्रिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- दस छोटी अगुंलियां। प्यार और अनुग्रह के साथ, हमारा परिवार बढ़ता है ... इस बारे में बताने के लिए आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता ... हैप्पी जन्माष्टमी। "

प्रिया आहुजा राजदा तारक मेहता का उल्टा के डायरेक्टर मालव राजदा की पत्नी हैं। दोनों बेबीमून के लिए मालदीव्स गए हुए हैं। प्रिया ने सोशल मीडिया पर मालदीव्स में मस्ती करते हुए फोटोज शेयर की है।

Also Read:

जब 1 करोड़ के सवाल में KBC ने दिया गलत ऑप्‍शन! MP की बेटी चरणा शो से हुईं बाहर

Nach Baliye 9: थप्पड़ कांड के बाद सलमान खान के शो से बाहर हुए विशाल सिंह और मधुरिमा तुली