1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Nach Baliye 9: थप्पड़ कांड के बाद सलमान खान के शो से बाहर हुए विशाल सिंह और मधुरिमा तुली

Nach Baliye 9: थप्पड़ कांड के बाद सलमान खान के शो से बाहर हुए विशाल सिंह और मधुरिमा तुली

 Published : Aug 27, 2019 08:24 am IST,  Updated : Aug 27, 2019 08:25 am IST

'बेबी' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ 'नच बलिए 9' का हिस्सा बनीं।

Nach Baliye 9- India TV Hindi
Nach Baliye 9

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो 'नच बलिए 9' इन दिनों अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में बना है। उर्वशी ढोलकिया ने शो के निर्माताओं पर पहले युवा कंटेस्टेंट्स के प्रति बायस्ड होने का आरोप लगाया फिर मधुरिमा तुली ने अपने पार्टनर विशाल सिंह को रिहर्सल के दौरान थप्पड़ मार दिया था। अब खबर आई है कि शो कि शो से मधुरिमा और विशाल एलिमिनेट हो गए हैं। रवीना टंडन और अहमद खान के शो से बाहर होने वाली अगली जोड़ी विशाल और मधुरिमा की ही है।

फिल्म 'बेबी' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ 'नच बलिए 9' का हिस्सा बनीं। मधुरिमा और विशाल अपने डांस परफॉर्मेंस से ज्यादा अपने ड्रामा को लेकर चर्चा में रहते। जज अहमद खान दोनों को प्यार से कबीर सिंह जोड़ी कहते थे, क्योंकि वो एक दूसरे से लड़ते भी खूब हैं और एक दूसरे के बिना रह भी नहीं पाते हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल और मधुरिमा का सफर नच बलिए 9 में खत्म हो चुका है। 

Nach Baliye 9
Nach Baliye 9

दिलचस्प बात यह है कि मधुरिमा और विशाल पिछले दो हफ्ते से सबसे निचले पायदान पर थे, जब उनका मुकाबला उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा से हुआ तो शो से बाहर उर्वशी और अनुज हुए। जिसके बाद उर्वशी शो के मेकर्स पर भड़क गईं और शो से बाहर आकर इंटरव्यू में कहा कि यहां डांस से ज्यादा ड्रामा को अहमियत दी जाती है। उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा- "एक परफॉर्मेंस के बाद हमें सेट पर लगभग 300 लोगों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला, मुझे पता था ये हमारे द्वारा प्राप्त अंकों से बेहतर था, लेकिन हम बाहर हो गए। जजेस को फैसला सुनाने में आधे घंटे के ब्रेक की आवश्यकता क्यों पड़ी? पिछले 5 हफ्तों में तो ऐसा नहीं हुआ पहले? मैं उन एक्ट्रेसेस में से हूं जो मेहनत के जरिए इस इंडस्ट्री में खुद को जीवित रख पाई हूं। मैं खुद के प्रति किए गए गलत व्यवहार के खिलाफ बोलने से खुद को नहीं रोक पा रही हूं। हम बेहतर के हकदार थे और उचित व्यवहार करने के योग्य थे।

Nach Baliye 9
Nach Baliye 9

दूसरी तरफ मधुरिमा तुली ने सभी अफवाहों का खंडन किया और कहा कि नच बलिए 9 एक निष्पक्ष शो है। विशाल और मुधुरिमा टीवी शो चंद्रकांता के सेट पर मिले और प्यार हो गया। हालांकि, एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए।

Nach Baliye 9
Image Source : INSTAGRAMNach Baliye 9

Also Read:

10 साल बाद फिर से राजनीति में वापसी करेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा

'साहो' का नया गाना 'बेबी वॉन्ट यू टेल मी' आज होगा रिलीज, सामने आया नया पोस्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन