1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP List: जानिए किस शो ने मारी है बाजी, और किस शो को मिली है मात

TRP List: जानिए किस शो ने मारी है बाजी, और किस शो को मिली है मात

टीवी सीरियल्स के लिए आज का दिन रिजल्ट का दिन रहा, क्योंकि इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है।

TRP REPORT- India TV Hindi
Image Source : HOTSTAR, SONILIV TRP REPORT

TRP: टीवी सीरियल्स के लिए आज का दिन रिजल्ट का दिन रहा, क्योंकि इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है। टीआरपी लिस्ट में इस बार भी बाजी मारी है रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के शो अनुपमां ने। वहीं नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आएशा सिंह का सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने भी टीआरपी में इजाफा किया है, वहीं इमली और सुपर डांसर 4 का जलवा भी बरकरार है। आइए जानते हैं किस शो को मिला है नंबर वन का ताज तो किसे मिली है मात।

अक्षय कुमार ने LOC के पास स्कूल की बिल्डिंग बनाने के लिए डोनेट किए 1 करोड़ रुपये

अनुपमां ने मारी बाजी

इस बार भी स्टार प्लस के सीरियल अनुपमां ने बाजी मारी है और रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर शो अनुपमां बेहद कम समय में लोकप्रिया हो गया है। वहीं दूसरे नंबर पर है स्टार प्लस का ही सीरियल गुम है किसी के प्यार में। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का शो गुम है किसी के प्यार में एक लव ट्रायंगल है जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। सई और विराट की केमिस्ट्री फैंस को खूब भाती है वहीं पाखी का दमदार रोल भी फैंस को पसंद आता है।

इमली पर भारी पड़ा सुपर डांसर 4

तीसरे नंबर पर है शिल्पा शेट्टी का डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4, हर बार जहां तीसरे नंबर पर इमली का कब्जा रहता था वहीं इस बार इमली पर शिल्पा शेट्टी का शो भारी पड़ा है, इमली को मिला है चौथा स्थान, इमली सीरियल में गश्मीर महजनी, सुम्‍बुल तौकीर और मयूरी देशमुख लीड रोल प्ले करते हैं।

अक्षय कुमार ने कश्मीर जाकर BSF के जवानों संग बिताया वक्त, किया फौजियों संग भांगड़ा

तारक मेहता की वापसी, ये रिश्ता... की घटी टीआरपी

मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी की लिस्ट में 5वें स्थान पर है, लंबे समय बाद शो ने टॉप 5 में वापसी की है, हालांकि ये शो लगातार फैंस का पसंदीदा शो बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सीरत और कार्तिक की केमिस्ट्री दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है, तभी तो शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की रेस से बाहर हो चुका है।