बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कश्मीर में हैं और एक्टर ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ वक्त बिताया, इस दौरान अक्षय कुमार ने जवानों संग भांगड़ा भी किया है। अक्षय कुमार ने कश्मीर के बांदीपुरा में स्थित नीरू गांव में स्कूल के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये भी डोनेट किए।
बीएसएफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक्टर अक्षय कुमार वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं।
अक्षय कुमार को भारतीय जवानों के बीच देखकर फैंस काफी खुश हैं और जो उन्होंने स्कूल के लिए डोनेशन दी है उसके लिए भी फैंस अक्षय कुमार की तारीफ कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर जवान संग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- आज सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ इंडिया के बहादुरों के साथ एक यादगार दिन बिताया। यहां आना हमेशा एक विनम्र अनुभव होता है...असली नायकों से मिलने पर मेरा दिल सम्मान से भर जाता है।
सेना से अक्षय कुमार का नाता काफी गहरा है। एक्टर ने अपने करियर के शुरुआती दौर से लेकर अब तक सेना के पृष्ठभूमि वाली कई फिल्में की हैं और तारीफें बटोरी हैं।