टीआरपी रेटिंग का सभी को इंतज़ार रहता है। इस महीने के चौथे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आउट हो चुकी है। इस हफ्ते की टॉप फाइव लिस्ट में ज़्यादा बदलाव नहीं आया है। रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 9' सबसे टॉप पर है। जबकि सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे नंबर पर है। वहीं 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर टीआरपी की लिस्ट में नीचे चली गया है। देखिए इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में कितने बदलाव आए हैं।
1.खतरों के खिलाड़ी
कलर्स का पॉपुलर शो ''खतरों के खिलाड़ी 9' इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर है। इस शो ने इस हफ्ते लगातार 3 बार नंबर वन पर अपनी जगह सुनिश्चित की है।
2. नागिन 3
वहीं कलर्स के सीरियल 'नागिन 3' ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। इसका मतलब यही है कि दर्शकों को बेला और माहिर की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है।