1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर राहुल दीक्षित की मौत, आत्महत्या का शक

स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर राहुल दीक्षित की मौत, आत्महत्या का शक

 Published : Jan 31, 2019 08:22 am IST,  Updated : Jan 31, 2019 08:45 am IST

स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

Aspiring TV actor Rahul Dixit allegedly commits suicide- India TV Hindi
Aspiring TV actor Rahul Dixit allegedly commits suicide Image Source : FACEBOOK

स्ट्रगलिंग टीवी एक्टर राहुल दीक्षित ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। ANI के मुताबिक, 28 साल के टीवी एक्टर ने 30 जनवरी की सुबह आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल जयपुर के हैं। उनका शव उनके ओशीवारा घर के पंखे से लटकता पाया गया। पुलिस की जांच जारी है। यह केस आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया।

राहुल के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, मंगलवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। किसी को नहीं पता कि एक रात में क्या गलत हो गया।

राहुल के पापा महेश दीक्षित ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा- इस दुनिया को क्यों छोड़ कर चला गया। राहुल

Rahul Dixit's father facebook post
Rahul Dixit's father facebook post

राहुल एक्टर बनने का सपना लेकर जयपुर से मुंबई आए थे। उन्होंने मुंबई के रोशन तनेजा स्कूल ऑफ एक्टिंग से पढ़ाई की थी।

Also Read:

Happy Birthday Preity Zinta: 34 लड़कियों को गोद ले चुकी हैं 'डिंपल गर्ल', जानें कुछ और दिलचस्प बातें

निक जोनस संग प्राइवेट शादी से प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा हैं नाराज़, जानें वजह

सुष्मिता सेन ने शादी को लेकर शेयर किया फनी पोस्ट, बुरी तरह हुईं ट्रोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन