1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Preity Zinta: 34 लड़कियों को गोद ले चुकी हैं 'डिंपल गर्ल', जानें कुछ और दिलचस्प बातें

Happy Birthday Preity Zinta: 34 लड़कियों को गोद ले चुकी हैं 'डिंपल गर्ल', जानें कुछ और दिलचस्प बातें

 Published : Jan 31, 2019 06:44 am IST,  Updated : Jan 31, 2019 07:15 am IST

प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी की कुछ दिलचस्प बातें...

Happy Birthday Preity Zinta- India TV Hindi
Happy Birthday Preity Zinta Image Source : INSTAGRAM

प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। उन्होंने 1998 में 'दिल से' फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उसी साल बॉबी देओल संग उनकी 'सोल्जर' फिल्म भी आई थी। साल 2000 में 'क्या कहना' में उन्होंने सिंगल मदर का रोल निभाया था। शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाने के उनके इस किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

प्रीति ने 'कल हो ना हो', 'कोई मिल गया', 'वीर ज़ारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' सहित कई फिल्में की हैं।

प्रीति का बचपन शिमला में बीता है। जब वह 13 साल की थीं, तब एक कार एक्सीडेंट में उनके पापा की मौत हो गई थी। उनके पापा इंडियन आर्मी में थे। उनका एक भाई भी है।

उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी ज़िंदगी की कुछ दिलचस्प बातें...

1. प्रीति ने बीबीसी न्यूज ऑनलाइन के लिए साउथ अफ्रीका पर कई कॉलम लिखे हैं।

2. प्रीति को सिलाई-कढ़ाई का भी बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें अपने परिवार और दोस्तों को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाना भी बहुत पसंद है।

3. 2009 में उन्होंने ऋषिकेश के Mother Miracle orphanage से 34 लड़कियों को गोद लिया था। उन्होंने उनके खाना, पढ़ाई और कपड़ों की ज़िम्मेदारी उठाई थी।

4. प्रीति का दो बार मौत से सामना हो चुका है। 2004 में श्रीलंका के कोलंबो के टेम्पटेशन कॉन्सर्ट में विस्फोट हुआ था, तब प्रीति वहीं थीं। उसके बाद उसी साल जब थाईलैंड में सुनामी आई थी, तब वह वहां छुट्टियां मना रही थीं।

5. प्रीति ने इंग्लिश में ग्रेजुएशन और क्रिमिनल साइकलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से उनके पास आर्ट्स में मानक डॉक्टरेट डिग्री भी है।

6. 2009 में प्रीति सबसे कम उम्र की IPL ओनर बनी थीं।

7. 2016 में प्रीति ने अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। प्रीति और जीन की मुलाकात लॉस एंजेलिस में हुई थी। 5 साल की डेटिंग के बाद वह शादी के बंधन में बंधे थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन