टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज ने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो शेयर की है। साथ ही अपने फैन्स ने बच्ची के नाम के सुझाव मांगे हैं।
Image Source : INSTAGRAMJay bhanushali and mahi vij
टीवी एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। माही ने 21 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है। जय और माही ने सोशल मीडिया पर फैन्स को बेटी के जन्म की खुशखबरी दी थी। अब माही-जय दोनों ने बेटी के साथ एक फोटो शेयर की है। साथ ही अपने फैन्स से बेटी के लिए नाम के सुझाव मांगे हैं। कपल ने फैन्स से M और T से नाम के सुझाव मांगे हैं।
जय भानुशाली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अपनी बच्ची को गोद में उठाने की फीलिंग्स को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बेटी के नाम के लिए आपके सुझाव की जरुरत है। T और M अक्षर से नाम बताएं।
वहीं माही ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अब हमारे पास प्यारी सी बेटी के नाम के लिए अक्षर है तो प्लीज T और M अक्षर से नाम बताएं।
जय भानुशाली और माही विज पहले एक्टर नहीं हैं जिन्होंने अपने बच्चे के नाम के लिए फैन्स से सुझाव मांगे हैं। इससे पहले भाबी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने भी अपने बेटे के नाम के लिए फैन्स से सुझाव मांगे थे।