Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले साढ़े 12 सालों से टीवी पर चल रहा है। पहले हिना खान और करण मेहरा इस शो के लीड कलाकार थे, 8 साल बाद दोनों ने इस शो को अलविदा कह दिया और शो में शिवांगी जोशी-मोहसिन खान ने नायरा और कार्तिक के रोल में एंट्री ली। ये शो दमदार तरीके से चला। नायरा की मौत के बाद शो में शिवांगी ने सीरत का रोल प्ले किया। अब शो मे एक और लीप हो चुका है। 8 साल के इस लीप के बाद नायरा-कार्तिक की बेटी अक्षरा और सीरत-कार्तिक की बेटी आरोही बड़ी हो चुकी हैं। जहां आरोही का रोल प्ले कर रही हैं सिया वहीं अक्षरा के रोल में हैं प्राची ठाकुर। प्राची को आपने प्रतिज्ञा 2 में पूजा गौर की बेटी के रोल में देखा था। अब वो शो में शिवांगी जोशी यानी कि नायरा की बेटी के रोल में हैं।
प्राची के अभी तक सिर्फ दो एपिसोड ऑनएयर हुए हैं, लेकिन दर्शकों का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। प्राची की तुलना यंग नायरा से हो रही है, जिसका रोल अशनूर कौर ने निभाया था। सभी कह रहे हैं कि नायरा की बेटी अक्षरा बिल्कुल अपनी मां की परछाई है
अक्षरा को बोलना, स्माइल करना, उसकी आवाज, उसकी मासूमियत सब कुछ बिल्कुल नायरा जैसा है, जब वो टीनएजर थी। फैंस इसलिए मेकर्स से काफी खुश हैं, और तारीफ में कई सारी पोस्ट भी की है, जहां फैंस अक्षरा की तुलना नायरा से कर रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही पोस्ट दिखाने वाले हैं, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि हां दोनों बिल्कुल एक जैसी हैं।
जल्द ही शो में एक और लीप होगा और उसके बाद प्रणाली राठौड़ अक्षरा के रोल में नजर आएंगी। वहीं करिश्मा सावंत शो में आरोही के रोल में नजर आएंगी। ये रिश्ता में हर्षद चोपड़ा भी लीड रोल में नजर आएंगे, खबर है कि हर्षद ने शो का प्रोमो भी शूट कर लिया है।