Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा और नैतिक यानी हिना खान और करन मेहरा की लव स्टोरी से शुरू होने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब लीड रोल में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान हैं जो सीरियल में नायरा और कार्तिक की भूमिका में नजर आते हैं। ये सितारे शो में तो बेहद इंडियन लुक में नजर आते हैं लेकिन रियल लाइफ में ये सितारे बहुत हॉट और स्टाइलिश हैं।
एक दशक से सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों के दिलों में राज कर रहा है। यह शो हमेशा नए-नए ट्विट्स और फ्लेवर्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन करता है। यही वजह है कि इतने लंबे समय से चल रहे इस शो का नंबर टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में रहता है। इस शो को टेलीविजन के इताहस का सबसे लंबा सोप ओपेरा का अवॉर्ड भी मिल चुका है। शो के लीड कैरेक्टर्स भी काफी फेमस हैं और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों में से हैं।
Check out how the star cast of the show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai looks in real life:
ये रिश्ता क्या कहलाता है की नायरा यानी शिवांगी जोशी (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Shivangi Joshi)
शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में 3 साल पूरे कर लिये हैं। शो में वो नायरा कार्तिक गोयनका का रोल प्ले करती हैं। शिवांगी जोशी शो के कार्तिक यानी मोहसिन खान से ना सिर्फ ऑनस्क्रीन रिलेशनशिप हैं, ऑफस्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। नायरा इस साल एशिया की सबसे सेक्सी फीमेल की लिस्ट में नंबर 5 पर थीं। रियल लाइफ में शिवांगी बेहद बोल्ड एंड ब्यूटीफुल हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक यानी मोहसिन खान (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai actor Mohsin Khan)
मोहसिन खान भी साल 2016 में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का हिस्सा बने थे। इस शो में वो शिवांगी जोशी यानी नायरा के अपोजिट नजर आते हैं। शो में उनका नाम कार्तिक गोयनका है। 2018 में कार्तिक और नायरा की जोड़ी को गोल्ड टेलीविजन अवॉर्ड भी मिला था। इस साल मोहसिन खान एशिया के सबसे सेक्सी मेल में छठे नंबर पर थे।