सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों जो ट्रैक चल रहा है दर्शक चाहते हैं जल्दी से खत्म हो जाए। दरअसल नायरा और कार्तिक बिछड़े हुए हैं। कार्तिक को लगता है नायरा मर चुकी है और वो वेदिका से बिना मन के शादी करने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नायरा को लग रहा है कि कार्तिक लाइफ में मूव ऑन कर रहा है इसलिए वो उसके सामने नहीं आना चाहती है। दर्शक चाहते हैं जल्द से जल्द कायरा मिलन हो जाए। अब लगता है दर्शकों की विश पूरी होने जा रही है।
नायरा और कार्तिक भले ना मिले हों लेकिन कायरव अपने पापा कार्तिक से मिल चुका है। वो कार्तिक के घर भी पहुंच गया है। वहां उसकी वेदिका से दोस्ती भी हो जाती है लेकिन नायरा जिंदा है ये बात अभी भी कार्तिक को नहीं पता है। मेकर्स धीरे-धीरे ये ट्रैक चला रहे हैं और दर्शकों को ये पसंद नहीं आ रहा है। मेकर्स ने दर्शकों की बात सुन ली है। जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता है के कवर फ्रेम में एंट्री होगी कायरव की। इस कवर की तस्वीर मोहसिन खान ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी में डाली और देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
बता दें, अभी तक सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा की तस्वीर ही कवर के रूप में आती है। लेकिन अब नया कवर बनकर तैयार है। यानी कि जल्द ही नायरा और कार्तिक का परिवार पूरा होने वाला है।
आज के एपिसोड में दिखाया गया कि वेदिका अपनी सगाई का ड्रेस लेने गायू और वंश के साथ एक बुटीक में आई है। वहीं पर नायरा भी अपने बेटे कायरव और लीजा के साथ उसी स्टोर पर आती है। वहां वंश और कायरव का एक जैकेट को लेकर झगड़ा हो जाता है। वंश वो जैकेट अपने बड़े ब्रो कार्तिक के लिए लेना चाहता है वहीं उसी जैकेट को कायरव अपने पापा कार्तिक के लिए लेना चाहता है। दोनों का झगड़ा बढ़ता है तो स्टोर वाला बताता है कि आप दोनों को ये जैकेट मिल सकती है क्योंकि ऐसे ही बहुत सारे जैकेट हैं। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो जाती है। कायरव को जब वंश अपने ब्रो की तस्वीर दिखाता है तो कायरव चौंक जाता है, और कहता है- यही तो मेरे पापा हैं। वंश को ये बात हजम नहीं होता वो बोलता है कि मेरे ब्रो की तो वाइफ भी नहीं हैं और जो वाइफ थीं वो नायरा मौसी थीं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। कायरव कहता है कि मेरी मां का नाम तो टीना है। फिर भी जब कायरव नहीं मानता है तो वंश उसे प्रूव करने को कहता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai