सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का रोमांस एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगा, क्योंकि कार्तिक और नायरा ना सही मगर कार्तिक और सीरत का रोमांस अब फैंस देख सकेंगे, शो में आखिरकार सीरत और कार्तिक की शादी होने जा रही है। कार्तिक की दुल्हन बनकर सीरत तैयार है। दोनों की शादी भी हो जाएगी मगर शादी के बाद आएगा एक बड़ा ट्विस्ट। पहले तो ट्विस्ट शादी से पहले भी आएगा जब शो में सीरत की मां एंट्री लेंगी हालांकि शादी में वो कोई अड़चन नहीं डालेंगी। मगर फिर भी कार्तिक और सीरत की जिंदगी में शादी के बाद आएगी दरार।
दरअसल सीरत शादी के बाद अपना सरनेम सीरत गोयनका नहीं रखना चाहती है बल्कि वो सीरत शेखावत ही बनकर रहना चाहती है, कार्तिक को इस बात से कोई परेशानी नहीं होगी मगर उसके घरवाले इस बात को नहीं मानेंगे जिसके बाद रिश्ते में दरार आ सकती है।
बता दें, सीरत और कार्तिक पर लगे सभी आरोप साफ हो गए हैं। नरेंद्र नाथ चौहान का सच सामने आ गया है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीरत बॉक्सिंग मैच जीत लेती है और कार्तिक उसे प्रपोज करता है, हालांकि सीरत उसका प्रपोजल नहीं मानती है बाद में वो लौटकर कार्तिक के घर आती है और वहां वो कार्तिक से अपने प्यार का इजहार करती है। दादी दोनों की शादी का ऐलान कर देती हैं। अगले ही सीन में सीरत दुल्हन बनकर शादी के लिए तैयार है। शादी के जोड़े में सीरत बेहद प्यारी लगती है।
Image Source : instagramYeh Rishta Kya Kehlata Hai
अब कार्तिक और सीरत एक दूजे के हो जाएंगे और शिवांगी-मोहसिन के फैंस के लिए ये ट्रीट से कम नहीं होगा। हालांकि शो से अब नायरा का किरदार बिल्कुल से गायब कर दिया गया है, पहले वो कार्तिक के सपनों में उससे मिलने आती थी, मगर सीरत के कार्तिक की जिंदगी में आने के बाद नायरा अब कार्तिक के सपनों से भी चली गई है जिसका झटका फैंस को लग रहा है। शिवांगी जोशी खुद भी नायरा के किरदार के बहुत क्लोज हैं तभी तो उन्होंने अपने स्टेटस में फैनमेड एक वीडियो लगाया था जिसमें कायरा की यादें थीं और इस बात का दुख जताया गया था कि अब कायरा का प्यार शो में नहीं दिखेगा।
Related Video