Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September: नायरा सोचती है कि कार्तिक को कैसे बताए अखिलेश चाचू और लीजा के बारे में बताएंगे तो क्या रिएक्शन होगा? वेदिका दादी से कहती है कि वो पापा के घर जाना चाहती है। वहां उनके सामान देखेगी तो पापा की याद आना कम हो सकेगा। दादी कार्तिक से कहती हैं कि वो वेदिका को लेकर जाए, लेकिन कार्तिक मना कर देता है। दरअसल नायरा ने उससे कहा होता है कि वो कुछ जरूरी बात करना चाहती है उससे और बाहर जाने को कहती है तो कार्तिक नायरा के साथ चला जाता है।
कार्तिक, नायरा से कहता है कि वो जल्दी उसे बताए। नायरा कहती है कि बैठो बताती हूं। रेस्टोरेंट में बैठकर दोनों को सारी पुरानी बातें याद आने लगती हैं, पहले इसी रेस्टोरेंट में दोनों आया करते थे। तभी वहा वेदिका कपकेक पैक कराने आती है, नायरा और कार्तिक को साथ देखकर वो हैरान रह जाती है और सोचती है कि कार्तिक ने कहा था वो ऑफिस जा रहे हैं तो यहां क्या कर रहे हैं? वो ये भी सोचती है कि कार्तिक और नायरा को जो भी बात करनी थी वो घर पर भी कर सकते थे और दुखी होकर वहां से चली जाती है।
कार्तिक को नायरा बताती है कि लीजा का बॉयफ्रेंड कोई और नहीं अखिलेश चाचू है। कार्तिक और नायरा इसके बाद लीजा और अखिलेश चाचू को रेस्टोरेंट में बुलाते हैं। लीजा वहां अखिलेश को देखकर खुश हो जाती है और उससे कहती है कि वो उससे बहुत प्यार करती है और उसे बहुत मिस करती थी। लेकिन अखिलेश उसे पहचानने से भी इनकार कर देता है।
उधर सुरेखा अपने बच्चों लव और कुश से अखिलेश को लेकर बात करते हुए कहती है कि अपने पापा से डायरेक्ट बात किया करो मुझसे मत पूछा करो उनके बारे में मुझे कुछ नहीं पता। सुरेखा को बच्चों से इस तरह बात करता देख दादी और सुवर्णा परेशान हो जाते हैं और कहते हैं कि ये क्या तरीका है बात करने का? इस पर सुरेखा कहती है मेरे बारे में यहां कोई नहीं सोचता है।
लीजा को कार्तिक और नायरा घर छोड़ते हैं, लीजा के जाने के बाद नायरा खूब रोने लगती है। वो बताती है कि लीजा की वजह से ही वो गोवा में सर्वाइव कर सकी वो नहीं होती तो वो कुछ नहीं कर पाती। नायरा को रोता देख कार्तिक इमोशनल हो जाता है और वो नायरा को गले लगा लेता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September
कल क्या आएगा?
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 13th September
कल के एपिसोड में दिखाएंगे कि कार्तिक और नायरा कार से कहीं साथ जा रहे हैं, नायरा और कार्तिक को साथ देखकर वेदिका गुस्सा हो जाती है। वो गाड़ी रुकवाती है नायरा गाड़ी से उतरती है और कहती है अब तुम संभालो। इस पर वेदिका कहती है कोई मौका तो दे संभाल तो मैं सकती हूं।