Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 August 2019: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में आज कार्तिक वंश के बारे में सोचता है और उससे मिलने के बारे में सोचता है, लेकिन तभी उसकी नजर नायरा पर पड़ती है, जन्माष्टमी के मौके पर नायरा तैयार होकर आती है और उसे कार्तिक देखता रह जाता है। दोनों एक दूसरे को इमैजिन करने लगते हैं और इमैजिनेशन में साथ में डांस करने लगते हैं। तभी कायरव वहां आ जाता है और कार्तिक से कहता है कि मम्मा कितनी ब्यूटीफुल है ना वर्ल्ड में सबसे सुंदर। कायरव कार्तिक से नायरा की तारीफ करने को कहता है और कायरव के लिए कार्तिक तारीफ भी करता है।
सुहासिनी हैरान रह जाती है कि नायरा को ये ड्रेस किसने दी है, इस पर सुवर्णा बताती है कि कायरव की जिद की वजह से उसे नायरा को ये कपड़े देने पड़े। साथ ही वो उसे समझाती है कि हम कृष्ण के लिए रुक्मणि ले आए हैं लेकिन राधा के लिए जो प्रेम कृष्ण के मन में है वो कोई नहीं मिटा सकता है राधा को वापस आना था और आ गए।
सभी जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते हैं। इस दौरान कायरव पूजा की थाली में स्वास्तिक बनाया। सुवर्णा तारीफ करती है कि नायरा ने कितने अच्छे संस्कार दिए हैं। इसके बाद कायरव कृष्ण जी की आरती गाता है। जिसे सुनकर सब खुश हो जाते हैं। कार्तिक और बाकी घरवाले कृष्णा बने कायरव के लिए गाना गाते हैं।
वेदिका और कार्तिक को साथ में डांस करता देख नायरा उदास हो जाती है। कायरव अपना मां नायरा को भी खींचकर ले आता डांस के लिए। कायरव की तबीयत खराब खराब होने लगती है जिसके बाद नायरा बेटे के लिए डांस करती है। कार्तिक को नायरा और वेदिका दोनों के साथ डांस करना पड़ता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 August 2019
आरती की थाली कार्तिक और नायरा के हाथ में होती है और 12 बजते ही दोनों आरती करने लगते हैं। वंश वेदिका को लेकर आता है और नायरा पीछे हो जाती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 August 2019
सोमवार के एपिसोड में दिखाएंगे कि नक्ष अपनी बहन नायरा को लेने गोयनका हाउस आया है लेकिन वहां कार्तिक इस बात से झगड़ने लगता है कि उसने कायरव को दूर ले जाने के लिए भाई नक्ष को बुलाया है। लेकिन नायरा कहती है कि ये फैसला हम नहीं कायरव लेगा।