'भाबीजी घर पर हैं' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए मशहूर आसिफ शेख ने मैशेबल इंडिया को अपने घर का टूर करवाया। अपने आरामदायक टीवी रूम से लेकर खूबसूरत किचन और घर के उन कोनों तक, जो पहले कभी किसी ने नहीं देखे थे। आसिफ शेख ने फैंस को टेलीविजन से परे अपनी जिंदगी की एक अनोखी झलक दिखाई। आज हम विभूति नारायण मिश्रा उर्फ आसिफ शेख के घर का टूर करवाने वाले हैं, जो बहुत ही खूबसूरत है। आसिफ शेख ने मुंबई में अपना सपनों का आशियाना बनाया हुआ है और यह बिल्कुल जन्नत जैसा सुंदर है। यहां उनके घर की तस्वीरें देख सकते हैं।
आसिफ शेख का लग्जरी घर
आसिफ शेख का घर आधुनिक सुविधाओं और निजी पसंद का एक बेहतरीन मेल है। चारों ओर हरियाली से घिरे इस घर में एक लकड़ी के दरवाजे से एंट्री होती है, जो बहुत बड़े लिविंग-कम-डाइनिंग स्पेस की ओर ले जाता है। इस अपार्टमेंट का लेआउट बटरफ्लाई जैसा है, जिसमें दो अलग-अलग लिविंग स्पेस हैं। एक प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी मुलाकातों के लिए और दूसरा परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए। हल्की रोशनी, हरे-भरे पौधे और हल्के रंगों के फर्नीचर का इस्तेमाल इस तरह से किया गया है कि देखकर सारी थकान खत्म हो जाए और दिल को सुकून मिले।
Image Source : Instagram/@mashable.indiaप्रोफेशनल मीटिंग एरिया
Image Source : Instagram/@mashable.indiaआसिफ शेख इस जगह परिवार संग एंजॉय करते हैं
Image Source : Instagram/@mashable.indiaआसिफ शेख के पसंदीदा फर्नीचर की झलक
लैविश लिविंग रूम क्यों है खास?
लिविंग रूम में एक खास कलेक्शन वाला हिस्सा भी है, जो इस जगह को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटता है। घर की बालकनी, जहां कई हरे-भरे पौधे लगाए गए हैं। फर्नीचर की बात करें तो एक्सेंट चेयर से लेकर डिजाइनर टेबल तक, घर की सजावट को एक शानदार और आधुनिक रूप देता है। कलाकृतियां, संगीत का एक खास कलेक्शन, चुरोस-थीम वाली सजावट और पुरानी चीजों से सजा ये आशियाना बहुत ही शानदार है, जिसकी तारीफ करना मुश्किल है।
Image Source : Instagram/@mashable.indiaआसिफ शेख इस जगह परिवार संग एंजॉय करते हैं
Image Source : Instagram/@mashable.indiaआसिफ शेख के घर का डाइनिंग एरिया
Image Source : Instagram/@mashable.indiaआसिफ शेख के घर की खूबसूरत बालकनी
खूबसूरत डाइनिंग एरिया
लिविंग रूम का दूसरा हिस्सा आराम से समय बिताने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें एक रिक्लाइनर कुर्सी, एक जगह से दूसरी जगह ले जाने लायक सेंटर टेबल और एक शानदार व्यू, जो इस जगह को और भी खूबसूरत बनता है। डाइनिंग एरिया सादा, लेकिन खूबसूरत है। इसमें कांच के टॉप वाली मेज, लकड़ी की कुर्सियां, दीवार पर शीशे की सजावट और एक स्टाइलिश झूमर है, जो इसे एक शानदार लुक दे रहा है। किचन को डाइनिंग टेबल के कोने में बड़े ही सलीके से बनाया गया है, जिससे टेबल और घर के दूसरे हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
Image Source : Instagram/@mashable.indiaआसिफ शेख यहां रखते हैं कुरान और अवॉर्ड
आसिफ शेख कुरान कहां रखते हैं
एक्टर ने घर में ट्रॉफी के लिए एक अलग से कॉर्नर बनवाया है, जहां अवॉर्ड्स के अलावा कुरान भी रखी हुई है। आसिफ शेख ने यह भी कहा कि वह रोज हॉल में बैठकर रोजाना नमाज पढ़ते हैं। इनके घर पर कई भाषा में कुरान उपलब्ध है।
Image Source : Instagram/@mashable.indiaमनोरंजन के लिए स्पेशल रूम
मनोरंजन के लिए घर में है अलग हिस्सा
आसिफ ने बताया कि मनोरंजन सबसे जरूरी है और इसलिए घर का सबसे पसंदीदा हिस्सा है, जो एक बड़े टीवी यूनिट और सोफा-कम-बेड के साथ डिजाइन किया गया है। इस जगह के माहौल से मेल खाने के लिए इसकी सजावट को सिंपल रखा गया है।
ये भी पढ़ें-
123 मिनट की साइको थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स के बाद पलट जाएगी पूरी कहानी, हर किरदार पर होगा शक, अंत देख उड़ जाएंगे होश
टीआरपी रेस में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को बड़ा झटका, 'वसुधा' बना नंबर 1, 'गंगा माई की बेटियां' ने मारी बाजी