A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron ke khiladi 13 में होगी एक और नई एंट्री! शिव ठाकरे को मिलेगा सपोर्ट

Khatron ke khiladi 13 में होगी एक और नई एंट्री! शिव ठाकरे को मिलेगा सपोर्ट

शो की शूटिंग के लिए खतरों के खिलाड़ी 13 के प्रतियोगी पहले से ही दक्षिण अफ्रीका में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

twitter- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Khatron ke khiladi 13

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का तेरहवां सीजन जल्द ही टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है। फैंस इस शो का काफी इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन में डेजी शाह, अर्जित तनेजा, शीजान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स शामिल हैं। अभी सब दक्षिण अफ्रीका में हैं जहां इस सीजन का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में एक खबर आईं है कि उस शो में जल्द ही नई एंट्री होने वाली है। 

RRR के एक्टर की पत्नी के कारण हुई इस यूट्यूबर की जमकर पिटाई, जानें क्या है मामला

अब्दु रोज़िक को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ताजिकिस्तानी गायक ने रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अपनी भागीदारी के साथ बहुत प्रसिद्धि हासिल की। वह सलमान खान के शो के इतिहास में सबसे प्यारे और मजबूत प्रतियोगी बने। वह मंडली का हिस्सा थे और बिग बॉस 16 के घर के अंदर शिव ठाकरे के सबसे करीबी दोस्त थे। खैर ऐसा लगता है कि फैंस इस जोड़ी को काफी मिस कर रहे थे, जिस कारण अब ये जोड़ी फिर से एक बार रियलिटी शो में साथ नजर आ सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब्दु को खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।

Anupamaa New Promo: अनुपमा की खुली किस्मत, नया प्रोमो का ट्विस्ट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

एक रिपोर्ट के अनुसार अब्दु रोजिक को खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है, जिसे दक्षिण अफ्रीका में शूट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वह निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और अगर सब कुछ सही रहता है, तो वह दक्षिण अफ्रीका की रोमांच से भरी अपनी यात्रा पर बेस्टी शिव ठाकरे के साथ शामिल होंगे। अब देखना ये होगा कि अब्दु की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी की नहीं। अब्दु रोजिक हाल ही में मुंबई में खोले गए अपने रेस्तरां बर्गिर के प्रचार में व्यस्त हैं। यहां तक कि सोनू सूद ने भी इस जगह का दौरा किया और इसके मालिक अब्दु रोज़िक के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं थी।