1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RRR के एक्टर की पत्नी के कारण हुई इस यूट्यूबर की जमकर पिटाई, जानें क्या है मामला

RRR के एक्टर की पत्नी के कारण हुई इस यूट्यूबर की जमकर पिटाई, जानें क्या है मामला

 Reported By: IANS Written By: Poonam Shukla
 Published : May 16, 2023 04:22 pm IST,  Updated : May 16, 2023 04:22 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस राम चरण की पत्नी उपासना को अपमानजनक बात कहने वाले शख्स की पिटाई कर रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

twitter- India TV Hindi
ram charan Image Source : TWITTER

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सभी एक यूट्यूबर की जमकर पिटाई कर रहे हैं। बता दें स्टार राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यूट्यूब इंटरव्यू में एक्टर और उनकी पत्नी के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर व्यक्ति को पीटा गया।

Anupamaa के अनुज कपाड़िया बनने वाले हैं पिता? एक्टर ने किया खुलासा

Khatron Ke Khiladi 13 जाते ही इस एक्ट्रेस को आईं अपने घर की याद, अब डर से छूटेंगे पसीने

क्लिप में दिखाया गया है कि फैंस सुनीसिथ नाम के व्यक्ति को पीट रहे है और उससे राम चरण और उपासना से माफी मांगने को कह रहे हैं। एक अन्य वीडियो में, सुनीसिथ को एक इंटरव्यू में राम चरण और उपासना पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है। उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है: मैं उपासना के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हूं। वह मेरी दोस्त है। हम गोवा गए हैं। राम चरण भी मेरे दोस्त हैं। एक बार, उन्होंने मुझे उपासना से प्यार में पड़ने के लिए कहा था। उसने कहा कि वह चिरंजीवी की बेटी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया हैं।

Parineeti नहीं करनी चाहती थी नेता से शादी, Raghav Chadha ने पहले प्यार पर कही थी ये बात, देखें वीडियो

राम चरण निर्देशक शंकर की आगामी फिल्म आरसी 15 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे। राम चरण ने उप्पेना के निर्देशक बुची बाबू सना के साथ भी काम किया है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना शादी के 10 साल बाद माता पिता बनने जा रहा है। राम चरण और उपासना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल में से एक है। जून 2012 में दोनों की शादी हुई थी। बता दें दोनों ने हैदराबाद में शादी की थी, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां और राजनेता शामिल हुए थे।  पावर कपल को अब शादी के दस साल से अधिक हो चुका हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन