एक्ट्रेस उर्वशी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
एक्ट्रेस उर्वशी की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
Written By : Poonam Shukla
Published : Feb 05, 2023 06:40 am IST,
Updated : Feb 05, 2023 06:43 am IST
'बिग बॉस 6' की विनर उर्वशी ढोलकिया का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक्ट्रेस की जान बाल-बाल बच गई है।
Image Source : ANIActress urvashi dholakia
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें एक्ट्रेस उर्वशी की कार का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। खबरों के अनुसार कार को स्कूल बस ने पीछे से जोर की टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्ट्रेस बाल- बाल बच गई हैं।
बता दें एक्ट्रेस उर्वशी फिल्म स्टूडियो में शूटिंग के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक स्कूल बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं ठीक हूं। हालांकि इस मामले में एक्ट्रेस ने पुलिस में बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया है। एक्ट्रेस ने कहा एक ये दुर्घटना थी।
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया कोमोलिका नाम से काफी फेमस हैं। उन्होंने टीवी में ज्यादातर विलेन का रोल निभाया है, उन्होंन् कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का रोल निभाया था। वही उन्हें हमने नागिन-6 में भी देखा है। साथ ही वह बिग बॉस में भी नजर आईं थी।