A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर ये सवाल, कंटेस्टेंट को छोड़नी पड़ी हॉट सीट

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने पूछा 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर ये सवाल, कंटेस्टेंट को छोड़नी पड़ी हॉट सीट

'कौन बनेगा करोड़पति 15' के शुक्रवार के एपिसोड में हरियाणा से आईं कंटेस्टेंट साक्षी के खेल शुरू किया। लेकिन वह 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक सवाल पर करोड़पति बनने का मौका चूक गईं।

KBC 15- India TV Hindi
Image Source : SONY TV KBC 15

नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन पूरे जोर शोर से चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल हैं। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने हरियाणा से आईं कंटेस्टेंट साक्षी के खेल शुरू किया। आइऐ जानते हैं साक्षी करोड़पति बनने का मौका किस सवाल पे चूक गईं।

40 हजार का सवाल

इनमें से किसकी मृत्यू कुरुक्षेत्र युद्ध की समाप्ति के बाद हुई थी?

ऑप्शन्स

A. द्रोणाचार्य
B. भीष्म
C. जयद्रथ
D. शकुनि

सही जवाब- B. भीष्म

80 हजार का सवाल 

2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के अधिकारिक गान का शीर्षक क्या है?

ऑप्शन्स

A. दिल जश्न बोले
B. खेल जिंदगी का
C. कप ही मंजिल
D. जीत कर मानेंगे

सही जवाब- A. दिल जश्न बोले

आपको बता दें कि साक्षी इस सवाल का जवाब देने में नाकाम रहीं और उन्होंने ऑप्शन "D. जीत कर मानेंगे" को चुना, लेकिन अफसोस कि यह गलत जवाब था। जिसके बाद साक्षी को महज 10 हजार रुपए लेकर घर जाना पड़ा। 

'केबीसी 15' में अमिताभ बच्चन ने की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की तारीफ, नवाजुद्दीन और मनोज बाजपेयी पर कही ये बात

दिलीप कुमार को सेट पर देखकर छिप गए थे विनोद खन्ना! सायरा बानो ने सुनाया मजेदार किस्सा