Published : Aug 09, 2023 08:03 am IST, Updated : Aug 09, 2023 08:49 am IST
Ankita Lokhande-Vicky Jain Marriage: अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से एक बार फिर शादी की है। कपल का लिपलॉक करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ankita Lokhande-Vicky Jain Marriage: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने दूसरी बार शादी रचा ली है जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अंकिता ने दूसरी बार भी अपने पति विक्की जैन के साथ ही शादी रचाई है। इसी बीच कपल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
लिपलॉक करते दिखे कपल टीवी के पॉपुलर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से अंकिता लोखंडे को नेम फेम मिला है। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ कुछ फोटो-वीडियो शेयर की है, जो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं कपल का रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लिपलॉक करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'हम ने दोबरा शादी की।' अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने क्रिश्चन अंदाज में शादी की है।